बागी 4 का टीजर हुआ रिलीज, खौफनाक अवतार में नजर आएंगे टाइगर श्रॉफ

फिल्म का टीजर जारी हो चुका है, जिसमें टाइगर श्रॉफ एक नए अंदाज में और खौफनाक विलेन संजय दत्त से टकराते नजर आ रहे हैं। 1 मिनट 49 सेकंड के टीजर में टाइगर, संजय दत्त, सोनम बाजवा और हरनाज संधू के बीच जबरदस्त एक्शन दिखाया गया है।
Baaghi 4

बॉलीवुड फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ एक्शन हीरो के रूप में जाने जाते हैं। जिन्होंने बहुत अधिक फिल्में नहीं की है। लेकिन जितनी भी की है उनमें से कुछ काफी सुपर डुपर हिट रही। जिनमें बागी का नाम भी शामिल है। जिसका चौथा पार्ट भी बहुत जल्द बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाला है। यह टाइगर के फैंस के बीच सबसे मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। जिसे लेकर आए दिन अपडेट्स जारी किए जाते हैं।

वहीं, बागी 4 का खौफनाक टीजर भी रिलीज कर दिया गया है। जिसमें टाइगर श्रॉफ एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। जिसे प्रशंसकों की एक्साइटमेंट को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है।

बागी 4

बता दें कि टाइगर श्रॉफ की एक्शन थ्रिलर फिल्म बागी 4 का पोस्ट पहले ही रिलीज किया जा चुका था। जिसमें दर्शकों ने पहले ही अंदाजा लगा लिया था कि यह फिल्म थोड़ी अलग और खौफनाक होने वाली है। वही टीज़र के रिलीज होते ही काफी हद तक फिल्म का कॉन्सेप्ट लोगों को समझ में आ गया है। इसमें एक्टर एकदम अलग अवतार में नजर आने वाले हैं। टीजर में इस बार बागी खूंखार विलेन की भूमिका में नजर आ रहे संजय दत्त से टकराने वाले हैं।

देखें टीजर

यह टीजर 1.49 सेकंड का है। जिसमें टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त, सोनम बाजवा और हरनाज संधू खतरनाक लड़ाई लड़ रहे हैं। जिसकी शुरुआत एक बैकग्राउंड से होती है। जिसमें टाइगर श्रॉफ की आवाज सुनाई देती है। जिसमें एक्टर यह बोलते हैं कि उनका प्यार या तो मुसीबत में है या मर चुका है। और वह अपने खोए हुए प्यार का बदला लेने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। टीज़र को शेयर करते हुए संजय दत्त ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर कैप्शन में लिखा कि हर आशिक एक विलन है। कोई बच नहीं सकता। कोई दया नहीं। खुद को संभालो। एक खूनी हिंसक प्रेम कहानी शुरू होती है। बागी 4 का टीजर आउट।

5 सितंबर होगी रिलीज

बता दे कि इस फिल्म का निर्देशन ए हर्ष द्वारा किया गया है, जो कि 5 सितंबर को सिनेमाघर में रिलीज होगी। जिसमें टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त, हरनाज संधू, सोनम बाजवा जैसे दिग्गज कलाकार नजर आएंगे। जो की बागी की चौथी फ्रेंचाइजी है। इसका पहला भाग 2016 में रिलीज किया गया था। जिसकी दूसरी फ्रैंचाइजी 2018 और तीसरी 2020 में रिलीज हुई थी। यह तीनों बड़े पर्दे पर सुपरहिट साबित हुई थी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews