Tejasswi Prakash Networth: कमाई के मामले में बॉलीवुड हसीनाओं को टक्कर देती हैं तेजस्वी, करोड़ों रुपए है नेटवर्थ

Tejasswi Prakash

Tejasswi Prakash Networth: तेजस्वी प्रकाश टेलीविजन इंडस्ट्री की एक चर्चित एक्ट्रेस हैं, जिन्हें सीरियल से लेकर रियलिटी शो तक अपना जलवा बिखेरते हुए देखा गया है। बिग बॉस 15 की विनर बनने के बाद वो सब से ज्यादा चर्चा में आई और यहीं से उनके करियर को पंख लग गए।

विनर बनकर बाहर आते ही एकता कपूर ने उन्हें अपने सीरियल नागिन की लीड हीरोइन के तौर पर कास्ट कर लिया और तेजस्वी की पॉपुलैरिटी घर घर तक फैल गई। वो अब तक की सबसे चर्चित नागिन रहीं है, जिन्होंने फैंस के दिल में खास कहा बनाई है।

टेलीविजन के बाद अब एक्ट्रेस ने फिल्मी दुनिया में भी कदम रख दिया है और कुछ दिनों पहले ही उनकी मराठी फिल्म स्कूल कॉलेज आणि लाइफ रिलीज हुई है, जिसमें लोगों ने उनकी परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया। चलिए आज हम आपको एक्ट्रेस के करियर, फीस और नेटवर्थ से जुड़ी जानकारी देते हैं।

तेजस्वी का एक्टिंग करियर

तेजस्वी ने साल 2012 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। 2013 में उन्हें टीवी शो संस्कार धरोहर अपनों की में देखा गया। इसके बाद वो स्वरागिनी, पहरेदार पिया की, रिश्ता लिखेंगे हम नया, कर्ण संगिनी, सिलसिला बदलते रिश्तों का जैसे शो में नजर आई। उन्हें स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 में भी देखा गया।

Tejasswi Prakash

बिग बॉस के लिए फीस

तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस 15 में नजर आई थी, वो सबसे चर्चित कंटेस्टेंट बनी थी और दर्शकों ने उन पर खूब प्यार लुटाया था। घर में शमिता शेट्टी के साथ उनकी लड़ाई और करण कुंद्रा के साथ अफेयर उन्हें हमेशा लाइमलाइट में रखता रहा। इन दोनों mi केमिस्ट्री फैंस को बहुत पसंद आई और आखिरकार इन दोनों ने एक दूसरे से दिल का हाल भी बयां कर दिया और शो खत्म होने के बावजूद आज भी यह दोनों साथ में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बॉस के लिए एक्ट्रेस को एक हफ्ते का 10 लाख रुपए दिया जाता था और विनर बनने के बाद उन्होंने ट्रॉफी और 40 लाख अपने नाम किए थे।

Tejasswi Prakash

जानें Tejasswi Prakash Networth

तेजस्वी प्रकाश बीते 10 सालों से छोटे पर्दे पर काम कर रही हैं। कई टीवी और रियलिटी शो के अलावा उन्होंने सुन जरा, इंतजार, ए मेरे दिल, फकीरा, कलाकार, मेरा पहला प्यार, दुआ जैसे म्यूजिक एल्बम में भी देखा गया है।

Tejasswi Prakash

एक्ट्रेस ने वेब सीरीज सिलसिला बदलतेरिश्तों का भी की है। एक्ट्रेस की गिनती इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेस में होती है और कमाई के मामले में वह बॉलीवुड की हसीनाओं को टक्कर देती हैं। अपने शो के अलावा वह सोशल मीडिया पोस्ट और ब्रांड प्रमोशन के जरिए भी करोड़ों रुपए की कमाई करती हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नागिन 6 के 1 एपिसोड का उन्हें 2 लाख रुपए दिए जाते हैं और उनकी संपत्ति की बात की जाए तो वह 19 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं।

Tejasswi Prakash

अक्सर बटोरती हैं लाइम लाइट

तेजस्वी प्रकाश ने एक्टिंग के जरिए दर्शकों के दिल में खास पहचान बनाई है। इसके अलावा वह अपने ग्लैमरस लुक को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। साथ ही करण कुंद्रा के साथ उनकी रोमांटिक बॉन्डिंग दर्शकों का दिल जीत लेती है।

Tejasswi Prakash

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews