‘थलाइवर 170’ का शानदार टाइटल हुआ अनाउंस, 33 साल बाद नजर आएगी रजनीकांत और अमिताभ की जोड़ी

Thalaivar 170

Thalaivar 170: सुपरस्टार रजनीकांत बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए पहचाने जाते हैं। अपनी शानदार कलाकारी के दम पर उन्होंने दर्शकों के बीच एक खास जगह हासिल की है और वह हमेशा ही चर्चा में बने रहते हैं। 12 दिसंबर को वह 73 साल के हो चुके हैं और इस मौके पर उन्हें सभी लोगों ने जमकर बधाइयां दी। अब एक्टर को अपनी आने वाली फिल्म के टाइटल का अनाउंसमेंट करते हुए देखा गया है। चलिए आपको इस बारे में जानकारी देते हैं।

क्या होगा फिल्म का नाम

सोशल मीडिया पर रजनीकांत की इस फिल्म का टीजर शेयर किया गया है। इस टीजर के साथ कैप्शन में लिखा है कि “इंतजार खत्म हो चुका है फेस है ‘थलाइवर 170’ का टाइटल ‘वेट्टैयन’। इसमें आपको थलाइवा का स्टाइल और स्वैग देखने को मिलेगा।” जो टीजर सामने आया है वह फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और रजनीकांत ने एक बार फिर अपने अलग अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया है। इस फिल्म में रजनीकांत के साथ अमिताभ बच्चन की जोड़ी भी दिखाई देने वाली है। दोनों सितारों को पहले भी साथ देखा जा चुका है और एक बार फिर इन्हें स्क्रीन पर देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित है।

सामने आई थी तस्वीरें

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले रजनीकांत ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए कुछ शानदार तस्वीरें शेयर की थी। इन तस्वीरों में उन्हें अमिताभ बच्चन के साथ देखा जा सकता था। इस फोटो के कैप्शन में एक्टर ने लिखा था “33 साल बाद अपने मेंटर अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म थलाइवा 170 में काम करने का मौका मिल रहा है। इस फिल्म को टीजे गनेवल डायरेक्ट कर रहे हैं और मेरा दिल खुशी से भरा हुआ है।” बता दें कि अमिताभ बच्चन और रजनीकांत ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है और अपनी परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत है। अब एक बार फिर यह जोड़ी बड़े पर्दे पर क्या कमाल दिखाती है यह देखने वाली बात होगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews