मुख्यमंत्री बनते ही थलपति विजय को मिला स्पेशल गिफ्ट, सच हुआ एक्टर का सपना

थलपति विजय अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री हैं। इस खास पद पर काबिज होने के बाद उन्हें एक शानदार तोहफा मिला है। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर सामने आई है।
Thalapathy Vijay

थलपति विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन चुके हैं। उनके सीएम पद पर काबिज होने से फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। इसी बीच अब उन्हें एक बड़ा तोहफा मिला है। जो जीत उन्हें मिली है, वो आसानी से हाथ नहीं आई है बल्कि इसके पीछे एक्टर की सालों की मेहनत है। फिल्मों में राजनितिक किरदार निभाना हो या फिर अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले हीरो का उन्होंने हर किरदार को बड़े पर्दे पर बखूबी पेश किया है।

अब वो मुख्यमंत्री बन चुके हैं और इसी के साथ उन्हें एक बड़ा तोहफा भी मिला है। दरअसल 2024 में आई फिल्म द ग्रेटेस्ट का ऑल टाइम में उन्होंने शानदार भूमिका निभाई थी। अब इस फिल्म के डायरेक्टर बनकट प्रभु ने एक्टर को एक शानदार तोहफा दिया है जिसकी हर जगह चर्चा हो रही है।

विजय थलपति को मिला खास तोहफा

वेंकट विजय से मिलने पहुंचे और उन्हें एक बहुत ही खास तोहफा दिया। कल निर्माता में बताया कि चुनाव की जीत उनकी अपनी इच्छा थी। फिल्म द गॉट में विजय के किरदार की गाड़ी का जो नंबर प्लेट था अब वह सच हो गया है। TN 07 CM 2026 नंबर की इस प्लेट को बैंक्विट ने विजय को फ्रेम करवा कर गिफ्ट किया है।

खुश नजर आए विजय

काले, तांबे और भूरे रंग की इस फ्रेम में नंबर प्लेट के साथ विजय की पार्टी के पीले और लाल रंग के बैकग्राउंड का उपयोग किया गया है। इसमें नीचे विजय की तस्वीर है जिसमें वह बनकट को इशारा कर रहे हैं और उसे पर फिल्म का नाम लिखा हुआ है। इस पर वीपी और टीम की पहली इच्छा भी लिखा हुआ दिखाई दे रहा है। जब विजय को ये गिफ्ट मिला तब वो काफी खुश नजर आए।

वेंकट ने शेयर की पोस्ट

इन तस्वीरों को वेंकट ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा इतिहास रचा गया है, एक विचार से लेकर सपने तक और इस पल तक। आज हमारे माननीय मुख्यमंत्री विजय से मिलकर Goat की पहली झलक पेश कर बहुत खुशी हुई। ये तो बस शुरुआत है।

रिलीज होने वाली है जन नायकन

मुख्यमंत्री बनने से पहले विजय ये बता चुके हैं कि वह फिल्मी दुनिया को अलविदा बोल रहे हैं। उनकी आखिरी फिल्म जन नायकन अभी रिलीज नहीं हुई है। पहले से जनवरी में रिलीज किया जाने वाला था लेकिन सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट ना मिलने की वजह से इसे पोस्टपोन कर दिया गया। अब ये देखना होगा कि फिल्म कब रिलीज होती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews