
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना को इन दिनों अपनी लेटेस्ट हॉरर कॉमेडी थामा (Thamma) को लेकर सुर्खियों में बने हुए देखा जा रहा है। बड़े पर्दे पर यह हाल ही में रिलीज हुई है और धमाल मचाती दिखाई दे रही है। फिल्म की रिलीज को केवल दो दिन हुए हैं और बॉक्स ऑफिस पर इसका राज काबिज हो चुका है। अब इस फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
आपको बता दें कि आयुष्मान और रश्मिका की इस फिल्म को मैडॉक फिल्म के बैनर तले बनाया गया है। 21 अक्टूबर 2025 को यह रिलीज की गई है। रिलीज के काफी पहले से इसे लेकर दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट बना हुआ था। बॉक्स ऑफिस पर अब इसने अच्छी खासी कमाई कर ली है। इसी बीच ये जानकारी सामने आ गई है कि पर्दे से उतारने के बाद इसे किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब रिलीज किया जाएगा।
कब और कहां रिलीज होगी थामा (Thamma)
हिंदी फिल्में हों या फिर साउथ की मूवी बड़े पर्दे पर आने के बाद फैंस को इनके ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार रहता है। बड़े पर्दे पर आने के महीने भर बाद ही इन्हें ऑनलाइन रिलीज किया जा सकता है। अगर आप थामा की रिलीज का इंतजार कर रहें हैं तो ये इंतजार लंबा हो सकता है।
कब और कहां होगी स्ट्रीम
थामा थिएटर से उतरकर इतनी जल्दी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर नहीं आने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लगभग 8 हफ्ते बाद इसे ऑनलाइन रिलीज किया जा सकता है। अधिकतर हिंदी फिल्में इतने समय बाद ही ओटीटी पर आती है। इस बात से अगर अंदाजा लगाएं तो फिल्म दिसंबर के आखिर में या फिर नए साल के मौके पर ऑनलाइन उपलब्ध हो सकती है। ये बताया जा रहा है कि इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जा सकता है।
View this post on Instagram
कैसी है फिल्म की कहानी
इस हॉरर कॉमेडी फिल्म की कहानी की बात करें तो आपने अब तक भूत और भूतनी की कहानी तो देखी होगी लेकिन इसमें एक बैताल को दिखाया गया। ये बताया गया है कि कैसे आलोक नाम के लड़के को बैताल से प्यार हो जाता है और फिर उसके थामा बनने का सफर शुरू होता है। फिल्म में आपको मूंज्या, भेड़िया और स्त्री की झलक भी मिलेगी।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

