The Crew: फिल्म की रिलीज डेट हुई अनाउंस, 2024 में सिनेमाघरों में देगी दस्तक

The Crew

The Crew Release Date: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर, तब्बू, कृति सेनन और दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘द क्रू’ लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म से जुड़ी कोई ना कोई अपडेट लगातार सामने आ रही है लेकिन अब यह अपनी रिलीज डेट के चलते सुर्खियों में है।

25 मार्च को फिल्म की शूटिंग शुरू किए जाने के अलावा शूटिंग से जुड़ी कई खबरें सामने आई थी। इसके बाद अब रिलीज डेट आउट हो गई है और बता दिया गया है कि आखिर का यह मल्टीस्टारर फिल्म कब रिलीज होगी। चलिए जानते हैं कि यह फिल्म कब दर्शकों का मनोरंजन करने वाली है।

इस दिन रिलीज होगी द क्रू

रिलीज से पहले कपिल शर्मा की यह फिल्म एक बार फिर चर्चा में है। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करते हुए बताया है कि ‘द क्रू’ 22 मार्च 2024 को रिलीज की जाने वाली है। करीना कपूर एक बार फिर इस फिल्म से वापसी करेंगी और कपिल शर्मा कई बड़े कलाकारों के साथ नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज डेट सामने आने के बाद फैंस काफी खुश दिखाई दे रहे हैं क्योंकि उन्हें लंबे समय से इसका इंतजार है।

रिया और एकता का काम

‘द क्रू’ फिल्म खास इसलिए भी है क्योंकि इसमें इतने सारे स्टार्स के साथ रिया कपूर और एकता कपूर एक साथ मिलकर प्रोडक्शन करते हुए दिखाई देने वाले हैं। वीरे दी वेडिंग के बाद यह दूसरा मौका है, जब इन दोनों को साथ काम करते हुए देखा जाने वाला है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठीक कमाई की थी और दर्शकों ने इसे पसंद किया था। अब ये देखने वाली बात होगी कि ‘द क्रू’ क्या कमाल दिखाती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews