Baaghi 4 के खलनायक का खूंखार लुक हुआ आउट, संजय दत्त को देख सातवें आसमान पर पहुंचा फैंस का उत्साह

'बागी' फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त दर्शकों की मनोरंजन के लिए साल 2025 में सिनेमाघर में दस्तक देगी। इस फिल्म से टाइगर श्रॉफ के बाद अब खलनायक संजय दत्त का लुक सामने आ चुका है। पोस्टर में वह बहुत ही खतरनाक नजर आ रहे हैं।
Tiger Shroff in Singham 3

Baaghi 4: टाइगर श्रॉफ ने अपनी फिल्म बागी से दर्शकों के बीच एक अलग पहचान बनाई है। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म के तीन हिस्से आ चुके हैं, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया है। कुछ दिनों पहले ही चौथे हिस्से का ऐलान किया गया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है।

फिल्म के ऐलान के बाद यह तो सभी जानते थे कि टाइगर श्रॉफ इसमें मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। एक्टर का फर्स्ट लुक भी आउट कर दिया गया था। वहीं अब खलनायक के किरदार से भी पर्दा उठ चुका है। शानदार एक्शन फिल्म का खलनायक कोई और नहीं बल्कि सिनेमा जगत के असली खलनायक कहे जाने वाले संजय दत्त हैं। अभिनेता का पहला पोस्टर सामने आया है, जिसने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं।

पिछले महीने हुई थी अनाउंसमेंट

मेकर्स ने पिछले महीने ‘बागी 4’ की अनाउंसमेंट की थी। फिल्म की अनाउंसमेंट के साथ टाइगर का शानदार लुक भी सामने आया था। यह भी बताया गया था की फिल्म सिनेमाघर में कब रिलीज होगी। वहीं अब संजय दत्त के खतरनाक अवतार ने लोगों का दिमाग घुमा दिया है।

संजय दत्त बनेंगे खलनायक

टाइगर श्रॉफ और साजिद नाडियाडवाला ने इंस्टाग्राम के जरिए ‘बागी 4’ के विलेन से पर्दा उठा दिया है। धांसू पोस्टर सामने आया है, जिसमें एक्टर का लुक देखने लायक है, वह बहुत ही खूंखार नजर आ रहे हैं। संजय दत्त कुर्सी पर बैठे हैं और उनके हाथ में खून से लथपथ एक लड़की का शव है और वह जोरदार तरीके से चिल्ला रहे हैं। उनके एक्सप्रेशन को देखकर किसी की भी रूह कांप सकती है। इस पोस्टर पर एक लाइन लिखी है जो कहती है कि “हर आशिक खलनायक होता है।” इसे देखने के बाद लग रहा है कि फिल्म का विलेन अपने प्यार को खोने के बाद खलनायक बन जाएगा।

दीवाने हुए फैंस

संजय दत्त को विलेन के किरदार में देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। पोस्टर सामने आने के बाद यूजर्स इस पर जमकर रिएक्शन देते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक ने कहा ‘मेरा दिमाग हिल गया।’ दूसरे ने कहा ‘यह बहुत ही दमदार है।’ एक का कहना था कि ‘इस बार बड़ा धमाका होने वाला है।’ कुछ फैंस तो फिल्म को रिलीज से पहले ही ब्लॉकबस्टर बोल चुके हैं। सोशल मीडिया पर जमकर इसकी तारीफ हो रही है।

कब आएगी Baaghi 4

ये साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘बागी’ फ्रेंचाइजी का चौथा हिस्सा है। ए हर्षा इसका डायरेक्शन कर रहे हैं और इसे 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघर में रिलीज किया जाएगा। फिल्म के हीरो और विलेन का किरदार तो सामने आ चुका है, लेकिन इस बार हीरोइन कौन होगी फिलहाल यह सामने नहीं आया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews