फिल्म “Bhediya” पहला लुक आया सामने, वरुण धवन ने की ट्रेलर के तारीख की घोषणा, यहाँ जानें

फिल्म “Bhediya” पहला लुक आया सामने, वरुण धवन ने की ट्रेलर के तारीख की घोषणा, यहाँ जानें

मनोरंजन, डेस्क रिपोर्ट। वरुण धवन की नई फिल्म भेड़िया (Bhediya) का पहला लुक सामने आ चुका है। इस फिल्म की चर्चा काफी लंबे समय से हो रही है। पोस्टर में वरुण धवन के Warewolf वाले लुक को साफ साफ देखा जा सकता है। पोस्ट में ऐक्टर चाँद के सामने खड़े नजर आ रहे हैं,पोस्टर से यह कहा जा सकता है फिल्म में उनका किरदार गुस्से से भरा हो सकता है। फिल्म भेड़िया का ट्रेलर 19 अक्टूबर को आएगा, इस बात की घोषणा वरुण धवन ने की है। वरुण ने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “अब होगा जंगल में कांड।”

View this post on Instagram

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

पोस्टर के साइड में कृति सेनन और अन्य कलाकारों को देखा जा रहा है। पोस्टर में कृति सेंस का लुक काफी युनीक है। उनके बाल छोटे हैं और सर पर टोपी पहन रखी है। स्वेटर के साथ गले में मफ्लर भी पहन रखा है और हाथों में टॉर्च पकड़ रखा है। वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म “भेड़िया” कॉमेडी हॉरर फिल्म है। इस फिल्म को सिनेमाघरों में 2डी और 3डी दोनों ही मोड में रेयलेसे किया जाएगा।

यह भी पढ़े…वैशाली ठक्कर ने लिखा 5 पेज का सुसाइड नोट, पुलिस ने पड़ोसी को किया गिरफ्तार

फिल्म का पोस्टर देखकर फैंस बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले वरुण धवन का गुस्सैल अवतार फिल्म बदलापूर में देखा जा चुका है।फिल्म के निर्देशक अमर कौशिक है, जो अपने अलग आइडीया के लिए बॉलीवुड में प्रसिद्ध है। उम्मीद है की इस फिल्म में कमाल के VFX देखने को मिल सकते हैं। फिल्म दिनेश विजान द्वारा प्रोड्यूस की गई है। यह फिल्म 25 नवंबर को रिलीज की जाएगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews