सामने आया डिस्को दीवाने का तीसरा वर्जन, वायरल हुआ Karan Johar का वीडियो

सामने आया डिस्को दीवाने का तीसरा वर्जन, वायरल हुआ Karan Johar का वीडियो

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। फिल्म मेकर करण जौहर (Karan Johar) की पॉपुलैरिटी इंडस्ट्री के किसी दिग्गज एक्टर से बिल्कुल भी कम नहीं है। वो अक्सर ही अपनी फिल्मों के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। अपने बच्चों के साथ कई बार उन्हें क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा जाता है, जिसकी तस्वीरें वह सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। एक बार फिर करण जौहर के साथ उनके बच्चों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम से यह वीडियो क्लिप शेयर की है जो सामने आते ही चर्चा का विषय बन गई है। वीडियो शेयर करते हुए करण ने कैप्शन में लिखा डिस्को दीवाने का तीसरा वर्जन। इस वीडियो क्लिप में करण के दोनों बच्चे उनकी फिल्म के गाने डिस्को दीवाने को अलग अंदाज में अपनी धुन में गाते हुए नजर आ रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

Must Read- Dhar : यात्रियों से भरी बस डिवाइडर से टकराई, इधर तेज रफ्तार ने ली 4 युवकों की जान

गाना गाने के साथ यह दोनों नन्हे उस्ताद उछलते कूदते डांस भी कर रहे हैं। वहीं वीडियो में करण जौहर अपने बच्चों की तारीफ करते हुए यह कहते दिखाई दिए कि डिस्को दीवाने का 2.O वर्जन आ गया है। उन्होंने कैप्शन में विशाल-शेखर को इस बारे में ध्यान देने की बात भी लिखी है। इस बारे में रिप्लाई करते हुए विशाल डडलानी ने लिखा अगर मुझसे पूछें, तो यह सबसे अच्छा है।

बता दें कि साल 2012 में आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन का गाना डिस्को दीवाने बहुत फेमस हुआ था। इस गाने को 10 साल बीत गए हैं और आज भी यह लोगों को पसंद है। करण जौहर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह फिलहाल रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में बिजी हैं और इस फिल्म के साथ वो लंबे समय के बाद वापसी कर रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews