Bigg Boss 17 के पहले ही एपिसोड में मचा जमकर हंगामा, सितारों की लड़ाई से हैरान हुए सलमान

Bigg Boss 17 Promo

Bigg Boss 17 Promo: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस अपने सीजन 17 के साथ 15 अक्टूबर यानी आज से टेलीविजन पर धमाल मचाने की तैयारी में है। पहला एपिसोड शूट किया जा चुका है, जिसे आज 9 बजे कलर्स पर प्रसारित किया जाएगा। शो को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड है और मेकर्स छोटी-छोटी क्लिप रिवील कर उनकी इस एक्साइटमेंट को बढ़ाने का काम कर रहे हैं। सबसे पहले 2 कंटेस्टेंट को परफॉर्म करते हुए देखा गया था और अब एक और क्लिप वायरल हुई है, जिसमें पहले ही एपिसोड में दो सितारे आपस में लड़ते दिखाई दे रहे हैं।

शो की तरफ से हाल ही में एक प्रोमो रिलीज किया गया है। इसमें दो सितारे अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय आपस में तू तू मैं मैं करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि एक समय ऐसा था जब यह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि, अब यह अलग हो चुके हैं। इनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

सलमान खान हुए हैरान

जो प्रोमो रिलीज किया गया है उसमें इन दोनों सितारों का चेहरा तो नहीं दिखाया गया है लेकिन फैंस ने उन्हें आवाज से पहचान लिया है। इसमें देखा जा सकता है कि ईशा कहती है कि “मैं नहीं चाहती कि तुम मेरी लाइफ में दोबारा से आओ।” इस पर अभिषेक जवाब देते हैं कि “मैं भी नहीं चाहता कि तुम्हारी लाइफ में वापस एंट्री करूं।” इसके बाद एक्टर सलमान को कहते हैं कि “जब यह अपने नाखून मेरे मुंह पर मार रही है तो मैं भी नहीं रुकने वाला हूं।” इस पर ईशा कहती हैं कि “इसका पूरा फोकस मुझे नेगेटिव दिखाने में है।” अभिषेक कहते हैं कि “मैं आपकी फैमिली को देखकर रुका हुआ हूं। मुझे मजबूर मत करो नहीं तो मैं ऐसी बातों पर जाऊंगा जो अच्छी नहीं होगी।” इन दोनों को आपस में इस तरह से लड़ता देख सलमान खान भी परेशान हो जाते हैं और उनके मुंह से बाप रे बाप निकल जाता है।

क्यों है दोनों की लड़ाई

बता दें कि इन दोनों सितारों में एक दूसरे के साथ उड़ारिया सीरियल में काम किया है। इन दोनों का बॉन्ड काफी अच्छा था सेट पर इन्हें अक्सर साथ में समय बताते हुए देखा जाता था और इनकी रील भी सामने आती थी। जब अभिषेक ने शो छोड़ा उसके बाद इनका आपस में कोई कनेक्शन नहीं रहा और ना फिर यह साथ में नजर आए। मीडिया रिपोर्ट्स में हमेशा इनके लिंक अप की खबरें सामने आती रही लेकिन इन्होंने हमेशा एक दूसरे को अच्छा दोस्त कहा। शो में आगे चलकर शायद इन दोनों के बीच की असली बात सामने आ सके।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews