स्टूडेंट और टीचर का खूबसूरत बॉन्ड दिखाती हैं यह 5 बॉलीवुड फिल्में, दर्शकों की है पसंदीदा

Bollywood movies

Bollywood Movies: बॉलीवुड इंडस्ट्री में दर्शकों के एंटरटेनमेंट के लिए लगभग हर तरह की फिल्म का निर्माण किया गया है। फैमिली ड्रामा से लेकर रोमांटिक, कॉमेडी, थ्रिलर, ड्रामा, सस्पेंस, हॉरर सभी तरह के कंटेंट देखने को मिल जाएंगे। इसी तरह कुछ ऐसी फिल्मों का निर्माण भी किया गया है जिसमें टीचर्स और स्टूडेंट की शानदार बॉन्डिंग दिखाई गई है। चलिए आज आपको इन्हीं फिल्मों के बारे में बताते हैं।

तारे ज़मीन पर

आमिर खान की इस फिल्म में टीचर और स्टूडेंट के बीच बहुत ही खास बॉन्ड दिखाया गया था। फिल्म में बताया गया था कि किस तरह से एक बीमारी से पीड़ित बच्चे को उसका आर्ट टीचर पूरी तरह से बदल कर रख देता है। इस फिल्म की कहानी काफी शानदार थी।

चक दे इंडिया

यह भारत बेस्ड फिल्म है लेकिन इसमें हॉकी टीम के कोच और उसके खिलाड़ियों के बीच जो ताजमहल दिखाया गया है वह कमाल का है। एक पूर्व हॉकी खिलाड़ी पर लगा गद्दार होने का दाग अपने सर से हटाने की इस कहानी के पल-पल में एक इमोशन छुपा हुआ है। जिस तरह से वह अपनी महिला राष्ट्रीय हॉकी टीम को ट्रेंड करता है और उन्हें दुनिया भर के मंझे हुए खिलाड़ियों के सामने उतारता है यह बखूबी से पर्दे पर पेश किया गया है। इसमें शाहरुख खान मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

हिचकी

हिचकी रानी मुखर्जी की सबसे पॉपुलर फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में एक्ट्रेस को टॉरेट सिंड्रोम से पीड़ित बताया गया है। वो अंडर प्रिविलेज स्टूडेंट की क्लास को पढ़ने का फैसला लेती है और उसकी कमजोरी उसकी सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरती है।

3 इडियट्स

आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी की यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे सफलतम फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में इस बात को बहुत ही अच्छे अंदाज में पेश किया गया है कि हर स्टूडेंट को खुलकर अपनी जिंदगी चुनने का अधिकार है। यह काफी इंस्पिरेशनल मूवी है, जिसमें दोस्तों के साथ टीचर और स्टूडेंट की बॉन्डिंग भी दिखाई गई है।

इकबाल

यह काफी महत्वाकांक्षाओं से भरी हुई कहानी है, जो जिंदगी जीने की सीख देती है। इस फिल्म में एक मुकद्दर क्रिकेटर की पूरी जर्नी दिखाई गई है। जो अपने गुरु के मार्गदर्शन में बेहतरीन खिलाड़ी बनता है और इंडियन क्रिकेट टीम के लिए खेलने का सपना पूरा करता है। फिल्म में श्रेयस तलपडे और नसीरुद्दीन शाह को देखा गया था।

सुपर 30

यह एक ऐसे टीचर की कहानी है जो अपने आर्थिक रूप से कमजोर एक स्टूडेंट को आईआईटी एंट्रेंस एग्जाम दिलवाने के लिए जी तोड़ मेहनत करता है। फिल्म में मुख्य भूमिका में ऋतिक रोशन को देखा गया था जिन्होंने मैथमेटिशियन आनंद कुमार का रोल अदा किया है। उनके अलावा पंकज त्रिपाठी और मृणाल ठाकुर भी मुख्य किरदार में दिखाई दिए थे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews