रोंगटे खड़े कर देगी OTT की ये 5 क्राइम वेब सीरीज, कहानी देख घूम जाएगा दिमाग

crime web series

Crime Web Series: एंटरटेनमेंट की दुनिया में दर्शकों के देखने के लिए एक से बढ़कर एक फिल्म और वेब सीरीज मौजूद है और रोजाना कोई नई कहानी पेश की जाती है। दर्शक अपनी रुचि के मुताबिक इन चीजों को देखना पसंद करते हैं। कुछ लोगों को कॉमेडी पसंद आती है, तो कुछ सस्पेंस और थ्रिलर देखने के शौकीन होते हैं। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं जो क्राइम, सस्पेंस और थ्रिलर से भरी दुनिया देखना पसंद करते हैं तो यह खबर आपके काम की है।

आजकल बड़े परदे से ज्यादा लोग एंटरटेनमेंट तलाशने के लिए ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म पर ज्यादा पहुंचते हैं। पहले सिनेमाघर में दिखाई जाने वाली 3 घंटे की फिल्म की जगह अब धीरे-धीरे अलग-अलग एपिसोड में आने वाली वेब सीरीज ने ले ली है। OTT प्लेटफॉर्म्स ने दर्शकों को यह सुविधा दी है कि वह जब जहां चाहें, बस अपना मोबाइल निकाल कर वेब सीरीज का एपिसोड खोल कर उसे देख सकते हैं। अगर आप भी ऑनलाइन नई-नई कहानी देखना पसंद करते हैं। तो हम आपको ऐसी क्राइम वेब सीरीज के बारे में बताते हैं, जिन्हें देखने आपको बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए।

इंडिया डिटेक्टिव्स

यह एक क्राइम स्टोरी सीरीज है जो नेटफ्लिक्स पर मिल जाएगी। इसमें बताया गया क्राइम और आने वाले सस्पेंस किसी को भी हैरान कर सकते हैं। इस फिल्म में बेंगलुरु पुलिस की जाबांजी को दर्शाया गया है और यह दिखाया गया है कि किस तरह से पुलिस के जवान मिलकर चार अलग-अलग अपराधों को अनजान देने वाले अपराधियों कि धरपकड़ करते हैं। इन कहानियों में तीन मर्डर और एक बच्चे की किडनैपिंग शामिल है।

 web series

हाउस ऑफ सीक्रेट्स

नेटफ्लिक्स की द बुराड़ी डेथ पर बनी यह सीरीज बहुत ज्यादा पॉपुलर है। जिस तरह से इसका नाम है हाउस आफ सीक्रेट्स, ठीक उसी तरह से कहानी देखते समय आपके सामने नए-नए खुलासे होंगे, जो चौंका देंगे। यह सच्ची घटना पर बनाई गई कहानी है, जिसमें साल 2018 में 11 लोगों का परिवार एक ही घर में फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया था। घटना हर किसी के लिए चौंका देने वाली थी और आज भी एक रहस्य बनकर लोगों के बीच मौजूद है।

web series

दिल्ली क्राइम

यह कहानी भी नेटफ्लिक्स पर मौजूद है और इसमें दिल्ली में हुए रूह को झकझोर कर रख देने वाले कांड दिखाए गए हैं। इस सीरीज के दो सीजन आ चुके हैं। पहले में साल 2012 में दिल्ली में हुए सामूहिक बलात्कार की कहानी दिखाई गई है। दूसरा सीजन चड्डी बनियान गैंग पर आधारित है।

web series

इंडियन प्रीडेटर: बुचर ऑफ दिल्ली

यह खतरनाक क्राइम सीरीज किसी के भी रोंगटे खड़े कर सकती है। इसमें दिखाया गया है कि सिस्टम के खिलाफ खड़ा एक व्यक्ति किस तरह से भयानक हत्याकांड को अंजाम देते हुए लोगों की अधकटी बॉडी पुलिस स्टेशन के बाहर छोड़कर चला जाता है। साथ ही बॉडी पर ताने लिखे हुए नोट्स भी रहते हैं, एक पल के लिए ये कहानी मन में डर भी पैदा करेगी।

web series

इंडियन प्रीडेटर: डायरी ऑफ सीरियल किलर

ऐसे सीरियल किलर की कहानी है जिसमें 14 भयानक हत्याओं को अंजाम दिया था। जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप सकती है। ये कहानी एक पत्रकार के गुमशुदा होने और फिर उसकी हत्या होने से शुरू होती है। लेकिन जब पुलिस अपराधी तक पहुंचती है तो एक डायरी हाथ लगती है, जिसमें पत्रकार के नाम से पहले तेरह नाम और भी लिखे हुए थे। यहीं से शुरू होती है इन 14 भयानक मर्डर की कहानी जो किसी को भी चौंका देगी।

 web series

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews