बच्चों को अच्छी सीख देंगी ये 5 फिल्में, शानदार है इनकी कहानी

Movies: बॉलीवुड और हॉलीवुड में कई फिल्में बनती हैं, जिसमें अलग-अलग कहानी देखने को मिलती है। आज हम आपको कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताते हैं जो बच्चों के लिए बेस्ट है।
बच्चों को अच्छी सीख देंगी ये 5 फिल्में, शानदार है इनकी कहानी

Movies For Kids : बच्चे जो कुछ भी सीखते हैं। वह अपने आसपास के माहौल माता-पिता या शिक्षक से सीखते हैं। वह बचपन में जो देखते हैं वह लाइफटाइम के लिए मेमोरी के रूप में उनके दिमाग में फिट हो जाता है। यही कारण है कि बच्चों के सामने सभी लोगों को अच्छा आचरण करने की सलाह दी जाती है ताकि वह अच्छी चीजें सीखे।

एक उम्र तक अपने परिवार तक सीमित रहने वाले बच्चे बड़े होने के बाद सामाजिक दायरे में प्रवेश करते हैं तो कई चीजों से रूबरू होते हैं। घर में मिली सीख के बाद वह बाहर जो देखते हैं वैसे ही चीज करना चाहते हैं। सिनेमा भी एक ऐसा ही माध्यम है, जो बड़े होते बच्चों के संपर्क में आता है।

सिनेमा एक ऐसी चीज है जो मनोरंजन करने के साथ-साथ बच्चों के मन मस्तिष्क पर प्रभाव भी डालती है। ऐसे में ये जरूरी है कि इस बात का ध्यान रखा जाए कि मनोरंजन के लिए हम बच्चों को कौन सी चीज दिखा रहे हैं। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताते हैं जो बच्चों का मनोरंजन करने के साथ उन्हें सीख भी देने वाली है।

अंब्रेला

यह एक शानदार फिल्म है जिसमें बताया गया है कि दूसरों के प्रति दया का भाव रखने से जीवन में कई परिवर्तन आते हैं। इससे बच्चों को यह भी सीखने को मिलेगा कि किस तरह से दूसरों की बातों को सुनना और समझना चाहिए।

पिप

यह एक शॉर्ट फिल्म है जो बच्चों में साहस पैदा करने का काम करेगी। यह छोटे से पपी की कहानी है जो साउथ ईस्टर्न गाइड बनना चाहता है। इसके लिए वह अपने साहस का परिचय देता है। बच्चे इस कहानी से सीखेंगे की किस तरह से वह अपने लक्ष्य को कोशिश से पा सकते हैं।

स्नैक अटैक

यह बूढी महिला की कहानी है जिसे स्नेक्स यानी की कुकीज बहुत पसंद है। फिल्म की कहानी शुरुआत में तो काफी शानदार है लेकिन आगे इसमें सोचने वाले मोड़ आते हैं। यह फिल्म बताती है कि क्या किसी की सूरत को उसकी सीरत की गारंटी समझा जा सकता है।

द रॉन्ग रॉक

अगर आप अपने बच्चों को बराबरी किसी एक देना चाहते हैं तो उसे यह फिल्म जरूर दिखाएं। यह फिल्म बताती है कि क्या भेदभाव और किसी को नीचा दिखाकर समाज में वाकई सुधार किया जा सकता है। इसे देखकर बच्चे सभी को समान रूप से देखना और ट्रीट करना सीखेंगे।

ओरिजनल

ये एक एनिमेटेड फ़िल्म है जो काफी शानदार है। इस फिल्म में सूर्य और जल दो देव बताए गए हैं। फिल्म की पूरी कहानी के माध्यम से बच्चों को यह सिखाया जाता है कि एक साथ आगे बढ़कर चलने में ही भलाई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews