Katrina Kaif Pregnancy: इन 5 तस्वीरों ने कटरीना की प्रेगनेंसी की खबरों को दी हवा, देखें यहां

Katrina Kaif

Katrina Kaif: बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के साथ उनकी शादी हुए 1 साल ही हुआ है और हर जगह प्रेगनेंसी को लेकर बातें की जा रही है। हाल ही में एक्ट्रेस सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंचे थी तब भी यह कहा जा रहा था कि वह कोई गुड न्यूज देने वाली हैं। इसके अलावा पहले भी उनके कई वीडियो और तस्वीरों को देखकर इसी तरह का अंदाजा लगाया था। एक्ट्रेस वाकई प्रेग्नेंट हैं या नहीं यह तो कोई ऑफिशियल जानकारी सामने आने के बाद ही पता चलेगा लेकिन हम आपको ऐसी पांच तस्वीरें और वीडियो बताते हैं जिनके सामने आने के बाद एक्ट्रेस के प्रेग्नेंट होने की चर्चा हर जगह की जा रही है।

सिद्धिविनायक पहुंची Katrina Kaif

कटरीना कैफ हाल ही में विक्की कौशल और अपनी सास के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंची थी। इस दौरान वह काफी साधारण लुक में नजर आई थी और उनके कपड़े देखकर लोगों ने यह कहना शुरू कर दिया था कि वह कोई गुड न्यूज देने वाली है।

एयरपोर्ट लुक

कटरीना कैफ के एक एयरपोर्ट लुक ने जमकर बवाल मचाया था। इस दौरान वह ढीले ढाले कपड़ों में नजर आई थी। वीडियो में कटरीना कार से लाल रंग के ढीले ढाले कपड़े में उतरी थीं। उन्होंने दुपट्टे से अपने पेट को कवर भी कर रखा था जिसे देखने के बाद उनकी प्रेगनेंसी की बातें की जाने लगी थी।

क्रिसमस पार्टी

कटरीना ने अपने पूरे परिवार के साथ क्रिसमस का सेलिब्रेशन किया था। इसकी जो तस्वीरें सामने आई थी उसमें वह अपना पेट छुपाते हुए सास के पीछे खड़ी हुई थी। जिसे देखने के बाद उनके प्रेग्नेंट होने की खबरें तेज हो गई थी।

View this post on Instagram

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

फिल्म के सेट से आई तस्वीर

कैटरीना की फिल्म मेरी क्रिसमस के सेट से कुछ दिनों पहले उनकी तस्वीर सामने आई थी। जिसमें वह वैनिटी वैन से संभलते हुए उतर रही थीं। इसमें उनका बेबी बंप भी देख रहा था हालांकि बाद में पता चला था कि यह फिल्म का एक सीन है लेकिन तब तक प्रेगनेंसी की खबरें उड़ चुकी थी।

View this post on Instagram

A post shared by ETimes (@etimes)

अवॉर्ड नाइट की तस्वीर

एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले एक अवार्ड नाईट अटेंड की थी। इस दौरान वह जिस तरह से बैठी थी उनका टमी निकला हुआ नजर आ रहा था। यह देखकर कहा जाने लगा था कि वह प्रेग्नेंट हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews