इस हफ्ते OTT पर मिलेगा भरपूर ड्रामा, क्राइम थ्रिलर से लेकर सुपरहीरो तक देखें ये फिल्में

जिस तरह से हर हफ्ते बड़े पर्दे पर कोई ना कोई फिल्म रिलीज की जाती है। उस तरह से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी किसी न किसी फिल्म या वेब सीरीज को रिलीज किया जाता है। चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते आप ओटीटी पर क्या-क्या देख सकते हैं।
Upcoming OTT Release

Upcoming OTT Release: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सिनेमा देखने के लिए लोगों के पास टाइम नहीं है। यही कारण है कि लोगों को ओटीटी प्लेटफॉर्म और यहां पर रिलीज होने वाली सीरीज और फिल्में काफी ज्यादा पसंद आती है। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिस पर जब जहां मन करे अपने पसंदीदा वेब शो, सीरीज और फिल्में देखी जा सकती है। यहां कुछ भी देखने के लिए आपको एक साथ ढाई से तीन घंटे देने की जरूरत भी नहीं होती। आप अपनी सहूलियत के हिसाब से जितनी देर देखना हो देखकर इसे आगे बढ़ा सकते हैं।

जिस तरह से दर्शकों को फिल्मों के रिलीज होने का इंतजार रहता है। उस तरह से हर व्यक्ति यह इंतजार भी करता है की फिल्में और सीरीज ओटीटी पर कब रिलीज की जाएगी। आजकल तो ऐसा भी हो गया है कि लोग सिनेमा जाने से परहेज करने लगे हैं। उन्हें लगता है कि कुछ दिनों में यह फिल्म उन्हें ओटीटी पर देखने को मिल ही जाएगी।

ये है Upcoming OTT Release

इस हफ्ते साउथ इंडियन फिल्मों से लेकर कई सारे इंग्लिश वेब शो फैंस के लिए रिलीज किए जाने वाले हैं। जिन लोगों को क्राईम ड्रामा और सुपर हीरो फिल्में देखना पसंद है, उनके लिए भी इस हफ्ते बहुत कुछ आने वाला है। चलिए हम आपको बताते हैं कि इस बार आपको ओटीटी पर क्या देखने को मिलने वाला है।

एलियन रोमुलस

डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर यह फिल्म दर्शकों के लिए 21 नवंबर से उपलब्ध हो चुकी है। इसमें एलियंस की दिलचस्प दुनिया देखने को मिलेगी। फिल्म में कई सारे हॉलीवुड कलाकारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह सभी ब्रह्मांड के सबसे भयानक जीवन को अपनी आंखों के सामने देखते हुए नजर आएंगे।

ये काली काली आंखें

श्वेता त्रिपाठी, ताहिर राज भसीन और आंचल सिंह की ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर अपने दूसरे सीजन के साथ 22 नवंबर को रिलीज की जाएगी। फिल्म में एक पॉलिटिशियन की बेटी की कहानी दिखाई गई है जिसे एक व्यक्ति से प्यार हो जाता है जबकि वह लड़का किसी और को चाहता है। अब राजनेता की है बेटी अपने प्यार को पाने के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाती है। दूसरा सीजन वहीं से शुरू होगा, जहां पर पहला सीजन खत्म हुआ था।

किष्किंधा कांडम

डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर यह फिल्म मलयालम दक्षिण भारतीय और हिंदी भाषा में स्ट्रीमिंग के लिए 19 नवंबर से उपलब्ध हो चुकी है। इसमें बंदरों के निवास वाले कल्लेपथी आरक्षित वन को दिखाया जाएगा। यहां कुछ अजीब घटनाएं सामने आती है जिसके बाद एक न्यूली मैरिड कपल जंगल के अधिकारियों के रहस्य उजागर करने के लिए निकलता है।

बघीरा

कन्नड़ फिल्म बघीरा काफी ज्यादा सुर्खियों में बनी हुई है। फिलहाल यह तेलुगू वर्जन में उपलब्ध है, जिसे जल्दी तमिल और मलयालम में भी रिलीज किया जाएगा। इसमें एक पुलिस अधिकारी की भूमिका दिखाई गई है जिसे सुपर हीरो बनने की ख्वाहिश थी। धीरे-धीरे वह जागरूक इंसान बन जाता है। जहां रात में हो अपराध करता है और दिन में उसे कानून का पालन करते हुए दिखाते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews