Mann Ki Baat: 100वें एपिसोड में PM Modi के साथ शामिल होंगी ये हस्तियां, जनता से होगी मन की बात

Mann Ki Baat

Mann Ki Baat Program: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने प्रसिद्ध रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए जनता से संवाद करते हुए देखा जाता है और मंगलवार को ही उन्होंने बताया है कि 30 अप्रैल को वह एक बार फिर सभी से बात करने के लिए आने वाले हैं। ये इस कार्यक्रम का 100वां एपिसोड है, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

इसी बीच जानकारी सामने आई है कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के साथ कुछ एक्टर्स, खिलाड़ी, पत्रकार, रेडियो जॉकी और बिजनेसमैन भाग लेने वाले हैं। इस बात की जानकारी आमिर खान ने न्यूज़ एजेंसी पीटीआई को दिए गए अपने एक बयान में दी है और मन की बात पर अपना रिव्यू भी बताया है।

Mann Ki Baat पर आमिर खान

एक्टर ने बताया कि संचार का यह बहुत ही जरूरी पहल है, जो देश के नेता कर रहे हैं और महत्वपूर्ण मुद्दों पर इस माध्यम से चर्चा कर रहे हैं, लोगों तक अपने विचार पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप संचार के साथ मिलकर बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। आप लोगों को यह बता रहे हैं कि आप भविष्य को किस तरह से देख रहे हैं और आपको कैसे उनका समर्थन चाहिए, ये बहुत ही अच्छी बात है।

कब शुरू हुआ मन की बात

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम मन की बात को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जाता है। साल 2021 में पीएम मोदी ने इस मासिक रेडियो प्रोग्राम को शुरू किया था, जिसमें वह मन की बात कहते हुए नजर आते हैं। इस बार आने वाले संस्करण में देश भर के 100 से ज्यादा नागरिक भाग लेने वाले हैं। इस दौरान 4 सेशन होंगे जिनमें दो बुक भी रिलीज की जाएगी और इसके अलावा अन्य प्लानिंग भी रखी गई है।

क्या बोले PM Modi

हाल ही में एक कार्यक्रम में शामिल हुए पीएम मोदी को यह कहते हुए देखा गया था कि ये साल बाजरा के वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है और यह लोगों के बीच फेमस हो रहा है। चाहे कुकीज हो या इडली यह सभी रूपों में बिक रहा है और किसानों की आय बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि मैंने कई बार मन की बात में बाजरा का जिक्र किया है और अगले रविवार को इस कार्यक्रम का 100वां एपिसोड है, ये देश के लोगों के लिए एक अच्छा मंच बन गया है।

ये लोग होंगे शामिल

प्रधानमंत्री मोदी के 30 अप्रैल को आने वाले इस एपिसोड में आमिर खान के साथ रवीना टंडन, पुडुचेरी की राज्यपाल किरण बेदी, दीपा मलिक समेत म्यूजिशियन रिक्की केज जैसी हस्तियां नजर आने वाली हैं। इस कार्यक्रम के जरिए पीएम देश के लोगों से अलग-अलग और अहम मुद्दों पर बातचीत करते हैं और उनकी राय जानने की कोशिश करते हैं। इसी के साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही पॉलिसी को भी वह हर व्यक्ति तक पहुंचाने की कोशिश करते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews