Kartik Aaryan के बर्थडे सेलिब्रेशन में पहुंचे इंडस्ट्री के ये सितारे, वायरल हुई इनसाइड तस्वीरें

Kartik Aaryan के बर्थडे सेलिब्रेशन में पहुंचे इंडस्ट्री के ये सितारे, वायरल हुई इनसाइड तस्वीरें

Bollywood News: बॉलीवुड के सुपरस्टार कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) का बीते दिन बर्थडे था। अपनी जानदार अदाकारी से सभी के दिलों पर राज करने वाले इस एक्टर ने मुंबई में एक शानदार पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में इंडस्ट्री के कई चेहरे शामिल हुए। सोशल मीडिया पर अब इनसाइड फोटो तेजी से वायरल हो रही है।

कार्तिक की बर्थडे पार्टी में दिशा पाटनी से लेकर अनन्या पांडे सहित तमाम बॉलीवुड के सितारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर भी यहां पर दिखाई दिए। सितारों ने पार्टी की तस्वीरें शेयर की है जो वायरल हो रही हैं। कार्तिक ने भी इंस्टाग्राम से अपने खास दोस्तों के साथ तस्वीरें शेयर की है।

अपने बर्थडे वाले दिन कार्तिक आर्यन काफी कूल अंदाज में दिखाई दिए। व्हाइट कलर की शर्ट में वह बहुत ही हैंडसम लग रहे थे। पूरी पार्टी के दौरान वह अपने दोस्तों के हुजूम के साथ मौज मस्ती करते दिखाई दिए।

वर्क फ्रंट की बात की जाए तो कार्तिक इन दिनों फिल्म हेरा फेरी को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। यह जानकारी सामने आ रही है कि उन्होंने फिल्म की फ्रेंचाइजी में अक्षय कुमार को रिप्लेस कर दिया है। वहीं इन दिनों वो अपनी फिल्म सत्यप्रेम की कथा में बिजी चल रहे हैं। इस फिल्म में वह कियारा आडवाणी के साथ दिखाई देंगे। फिल्म में कार्तिक सत्यप्रेम का किरदार निभा रहे हैं और कियारा कथा का किरदार निभाएंगी। आज ही शूटिंग के दौरान की इनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews