Welcome 3 में कॉमेडी का तड़का लगाएंगे ये दो कलाकार! मल्टीस्टारर होगी फिल्म

Welcome 3

Welcome 3: इस समय बॉलीवुड में सबसे ज्यादा सीक्वल का दौर देखने को मिल रहा है। एक के बाद एक कई फिल्मों के सीक्वल रिलीज किए जा रहे हैं, जिसमें ओ माय गॉड 2 से लेकर गदर 2 और ड्रीम गर्ल 2 शामिल है। यह तीनों ही सीक्वल है और अपनी सफलता से यह साबित कर चुके हैं कि फ्रेंचाइजी की कहानी दर्शकों को पसंद आती है।

अक्षय कुमार और परेश रावल की फिल्म वेलकम भी एक सक्सेसफुल फ्रेंचाइजी है। कुछ दिनों पहले ही इसकी तीसरी किस्त यानी ‘वेलकम 3’ का ऐलान किया गया था। वहीं अब इस फिल्म से जुड़ी स्टार कास्ट की जानकारी सामने आई है।

वेलकम 3 में नजर आएंगे ये कलाकार

‘वेलकम 3’ में अक्षय कुमार जैसे शानदार कलाकार के अलावा अपनी बेहतरीन कॉमेडी के लिए पहचाने जाने वाले तुषार कपूर और श्रेयस तलपडे के शामिल होने की खबरें सामने आ रही है। इन दोनों ही कलाकारों ने रोहित शेट्टी की फ्रेंचाइजी ‘गोलमाल’ में शानदार भूमिका निभाई है जिसकी पांच किस्त आ चुकी है। अब वेलकम 3 में यह दोनों अक्षय कुमार के साथ मिलकर क्या धमाल मचाते हैं यह तो फिल्म के आने के बाद ही पता चलेगा।

होगी मल्टीस्टारर फिल्म

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स इस फिल्म को काफी शानदार बनाना चाहते हैं, जिसकी थीम वेलकम टू द जंगल रखी गई है। इसमें कई सारे कलाकारों को शामिल किया जाने वाला है, जिसके बाद यह एक मल्टी स्टारर फिल्म बन जाएगी। दोनों कलाकारों से संपर्क किया गया है लेकिन अब तक इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े के अलावा अरशद वारसी, परेश रावल, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडीज जैसे सितारे नजर आ सकते हैं।

2007 से हुई शुरुआत

सबसे पहले साल 2007 में अक्षय कुमार ‘वेलकम’ के साथ बड़े पर्दे पर हाजिर हुए थे। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड के तमाम चर्चित और शानदार कलाकार मौजूद थे। ‘वेलकम 2’ से अक्षय को रिप्लेस कर दिया गया था लेकिन अब एक बार फिर वह ‘वेलकम 3’ का हिस्सा है। फिल्म की रिलीज की बात करें तो यह अगले साल क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघर में दस्तक दे सकती हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews