
किसी भी व्यक्ति की किस्मत कब पलट जाए, या कोई नहीं जानता। बॉलीवुड में भी ऐसा ही हुआ है, कई ऐसे सुपरस्टार आज हम सब के बीच मौजूद हैं, जिन्होंने कभी एक्टर या ऐक्ट्रेस बनने के लिए काफी अधिक मेहनत की है। स्ट्रगल वाली जिंदगी जीने के बाद, रातों-रात उनके किस्मत पलटी है। आज हम आपको एक ऐसे ही सेक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें इंडस्ट्री में 13 साल तक कोई नहीं जानता था, लेकिन आज ऐसा टाइम आ चुका है कि लोग उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस एक्टर ने साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत को भी टक्कर दे दिया।
बता दें कि एक्टर ने डायरेक्ट एक फिल्म बनाई, जिसमें उन्होंने 16 करोड़ रुपए इन्वेस्ट किया। साल में ताबड़तोड़ कमाई करते हुए, एक इतिहास रच डाला।
ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty)
इस एक्टर का नाम ऋषभ शेट्टी है। बजट से 25 गुना ज्यादा कमाया था। एक जमाने में ये सुपरस्टार सड़कों पर पानी की बोतल बेचा करते थे, और अपना गुजारा किया करते थे। लेकिन कहते हैं ना, कभी भी कुछ भी हो सकता है। इस एक्टर की किस्मत ही पलटी कि आज इनकी गिनती टॉप साउथ के सितारों में होती है।
नाम कमाने में लगे 22 साल
फिल्म इंडस्ट्री में इस एक्टर को नाम कमाने में लगभग 22 साल लग गए। वर्तमान की बात करें तो वह कांतारा चैप्टर वन और जय हनुमान जैसी फिल्मों में नजर आएंगे, जो दर्शकों के लिए मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। ऋषभ शेट्टी मिडिल क्लास फैमिली से बिलॉन्ग करते हैं। उनका असली नाम प्रशांत शेट्टी है। हालांकि, ज्योतिषी के कहने पर उन्होंने अपना नाम बदल दिया था। दिन प्रतिदिन इतना अधिक मेहनत करते थे, कि उनका सफल होना लाजमी था।
शुरुआती दिनों में किया संघर्ष
शुरुआती दिनों में थिएटर किया करते थे। उन्होंने कई सारे ट्रेडिशनल लोक नृत्य, और ड्रामा में पार्टिसिपेट किया, जहां से उन्हें एक्टर बनने का भूत सवार हो गया। उन्होंने घर वालों को समझा कर डायरेक्शन में डिप्लोमा किया। अपने करियर के दौरान, उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में भी काम किया। साल 2012 में उन्हें एक रोल मिला, जो कि उनके जीवन का पहला किरदार था। फिल्म तुगलक में उन्हें विलेन के रूप में देखा गया था।
इस घटना के बाद 10 साल तक उतार-चढ़ाव चलता रहा। उन्हें जो जो काम मिलता रहा, वह करते रहे। हालांकि, उन्हें कोई नहीं जानता था, लेकिन साल 2022 में उन्होंने बतौर डायरेक्टर, एक्टर फिल्म कांतारा बनाई, जिसने पूरे इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया। फिल्म ने 400 करोड़ का कारोबार किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल अवार्ड भी मिला।
अपकमिंग फिल्में
वहीं, उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो 2 अक्टूबर 2025 को कांतारा चैप्टर वन बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है, जिसके लिए दर्शक बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि कांतारा फिल्म की तरह यह रिलीज होने के बाद कितने करोड़ की कमाई करती है, और दर्शकों के बीच क्या छाप छोड़ती है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

