सुशांत सिंह राजपूत के लिए बोलने पर इस एक्ट्रेस ने चुकाई कीमत, माता-पिता भी हो गए थे नाराज, काम मिलना हुआ बंद

जिन्होंने हाल ही में इंटरव्यू के दौरान यह खुलासा किया कि 5 साल पहले जब सुशांत की मौत हुई थी, तब उन्होंने कहा इसके लिए उन्हें करियर में गिरावट करके भुगतान करना पड़ा।
Sushant Singh Rajput

दिग्गज अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का निधन साल 2022 में हुआ था। मौत ने पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया था। फैंस लगातार सभी स्टार्स और फिल्मों का विरोध कर रहे थे। पुलिस और सीबीआई की टीम एक्टर की हत्या या सुसाइड की गुत्थी सुलझाने में लगी हुई थी। उधर सेलिब्रिटीज भी अभिनेता की मौत का शोक मना रहे थे। उस दौरान बहुत सी बातें खुलकर सामने आई थीं। वहीं, कुछ एक्टर ऐसे भी थे जो फेम पाने के लिए बहुत सारी बातें बोल रहे थे।

ऐसा ही कुछ एक अभिनेत्री के साथ भी हुआ, जिन्हें सुशांत सिंह राजपूत के लिए बोलना भारी पड़ा। इसके लिए उन्होंने बड़ी कीमत चुकाई है। आलम ऐसा था कि उन्हें काम मिलना बंद हो गया।

क्रिसन बरैटो (Krissann Barretto)

दरअसल, इस अभिनेत्री का नाम क्रिसन बरैटो है। जिन्होंने हाल ही में इंटरव्यू के दौरान यह खुलासा किया कि 5 साल पहले जब सुशांत की मौत हुई थी, तब उन्होंने कहा इसके लिए उन्हें करियर में गिरावट करके भुगतान करना पड़ा। उन्हें काम मिलना बंद हो गया।

सच्ची भावना के लिए कोई जगह नहीं

शार्दुल पंडित के पोस्टकार्ड में एक्ट्रेस ने कहा, “भारत में अगर आप अभिनेता है, तो आप शक नहीं मना सकते। अगर आपके दोस्त की मौत हो जाती है, तो लोग मानने लगते हैं कि आप सिर्फ अटेंशन पाने के लिए पोस्ट कर रही हैं। सिर्फ इसलिए कि आप कैमरे के सामने हैं, उन्हें लगता है कि आप परफॉर्म कर रहे हैं। यहां सच्ची भावना के लिए कोई जगह नहीं है।” आगे क्रिसन बरैटो ने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बोलना नहीं चाहिए था।

काम देने से किया गया मना

आगे उन्होंने कहा, “कोई भी इसके बारे में बात नहीं कर रहा था। इसका एक कारण है। मैंने अपना कैरियर, अपनी जिंदगी जोखिम में डाल दी। यहां तक की मेरे माता-पिता भी बोलने पर नाराज थे। तो मैं इतना उनको बता दूं कि कोई भी इतना बेवकूफ नहीं है कि अटेंशन पाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दे। लोगों को यह एहसास नहीं होता कि जब आप इस तरह का स्टैंड लेते हैं, तो आपके लिए कितने सारे दरवाजे बंद हो जाते हैं और मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ। मुझे काम देने से मना कर दिया गया। मैंने खोया तो बहुत कुछ, लेकिन पाया कुछ भी नहीं। मैंने यह मेरे दोस्त के लिए किया, शोहरत के लिए नहीं।”

क्लोजर रिपोर्ट पेश

सुशांत सिंह राजपूत केस में लगातार सीबीआई द्वारा जांच पड़ताल जारी थी। 14 जून 2020 को देश में फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ पड़ी थी। वहीं, सीबीआई में मामले में अब क्लोजर रिपोर्ट पेश कर दी है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews