बॉलीवुड के इस एक्टर ने किया शॉकिंग खुलासा, फिल्म की शूटिंग के दौरान अनिल कपूर ने सच में मार दिया था थप्पड़

फिल्म की शूटिंग के दौरान अनिल कपूर ने उन पर सच में हाथ उठा दिया था और इसके लिए उन्होंने माफी भी नहीं मांगी थी। इसके बाद वह मीडिया में चर्चा का विषय बने हुए हैं।
Anil Kapoor

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में अनिल कपूर (Anil Kapoor) को किसी की पहचान की जरूरत नहीं है। आज भी वह इतने यंग है कि नई जनरेशन के सारे एक्टर्स उनके सामने फेल हो जाते हैं। उनकी एक्टिंग के आज भी लोग कायल हैं। 90 के दशक में उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया करती थी। अपने जमाने में उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है। हालांकि, शुरुआती दौर में संघर्ष भी किया है, लेकिन कड़ी मेहनत और लगन से आज वह इस मुकाम तक पहुंच चुके हैं।

इसी बीच एक्टर को लेकर उनके सह कलाकार ने हैरान करने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान अनिल कपूर ने उन पर सच में हाथ उठा दिया था और इसके लिए उन्होंने माफी भी नहीं मांगी थी। इसके बाद वह मीडिया में चर्चा का विषय बने हुए हैं।

किया ये खुलासा

फिल्मी सितारों को लेकर आए दिन खुलासे होते रहते हैं, जिसमें अब अनिल कपूर का नाम भी शामिल हो चुका है। दरअसल, अभिनेता आदि ईरानी ने मीडिया से बातचीत करते हुए शॉकिंग खुलासा किया कि अनिल कपूर ने उन्हें सच में तमाचा जड़ दिया था। उन्होंने बताया, “हम वेलकम की शूटिंग कर रहे थे, जिसमें एक सीन था जब लकी का किरदार मर जाता है और वह अस्पताल में होता है। उस दौरान अनिल कपूर और नाना पाटेकर को सीन के हिसाब से टेंशन में दिखाना होता है। उस बीच मेरी एंट्री होती है, जो लकी के पिता आरडीएक्स को उसकी मौत की खबर बताता है। इसके बाद अनिल और नाना को मुझे थप्पड़ मारना था, लेकिन इन दोनों ने हकीकत में ही एक के बाद एक मुझे जोरदार थप्पड़ मार दिए। सीन खत्म होने के बाद नाना पाटेकर ने मुझसे माफी मांगी और कहा सॉरी आदि गलती से जोर से लग गया, लेकिन अनिल कपूर ने ऐसा नहीं किया। मैंने उनको बोला आपने मुझे सच में मार दिया, तो वह बस यह बोलकर निकल गए कि गलती से हुआ।”

पर्सनल व प्रोफेशनल करियर

आदि ईरानी के पर्सनल करियर की बात करें, तो वह एक्ट्रेस अरुणा ईरानी के भाई है। एक वक्त था जब वह काफी मुश्किल घड़ी में थे, तब उनकी बहन ने उनको काफी सपोर्ट किया था। वहीं, प्रोफेशनल करियर की बात करें, तो आदि शाहरुख खान और सलमान खान जैसे कई बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुके हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews