इस Haunted House ने बॉलीवुड को दिए 2 सुपरस्टार, रातों-रात चमक गई थी इन सितारों की किस्मत

Haunted House

Haunted House Of Bollywood: मायानगरी मुंबई एक ऐसी जगह है जहां कई लोग अपनी किस्मत का तारा चमकाने के लिए पहुंचते हैं। यहां आने वाले हर शख्स की अपनी कहानी होती है, कोई एक्टर बनना चाहता है तो किसी को सिंगर बनना होता है। कुछ के सपने पूरे हो जाते हैं लेकिन कुछ इस भीड़ -भाड़ भरी दुनिया में कहीं खो जाते हैं। हिंदी सिनेमा का इतिहास बड़ा ही गजब का है यहां पर कई सितारों ने अपनी अदाकारी से लाखों लोगों का दिल जीता है।

राजेंद्र कुमार एक ऐसे शख्स थे जिन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री पर चार दशक तक राज किया। शुरुआती करियर में उन्हें सफलता नहीं मिली थी लेकिन 60 के दशक के बाद जब उन्होंने मुंबई के कार्टर रोड पर मौजूद एक बंगला खरीदा तो रातों रात उनकी किस्मत चमक गई।

Haunted House ने खोले किस्मत के दरवाजे

राजेंद्र कुमार जब एक्टर बनने का सपना लेकर मुंबई पहुंचे थे तब उनके पास सिर्फ 50 रुपए थे। यह पैसे भी उन्होंने अपने माता-पिता से मिली हुई घड़ी को बेचकर कमाए थे। मुंबई पहुंच कर उन्होंने एक डायरेक्टर के साथ सहायक के तौर पर काम शुरू किया और उन्हें इसके लिए डेढ़ सौ रुपए मिला करते थे। 1950 में उनकी पहली फिल्म जोगन आई।

पहली फिल्म करने के बाद भी उन्हें सफलता नहीं मिली और उन्होंने साठ के दशक में कार्टर रोड पर एक बंगला खरीदा। इस जगह को भूत बंगला के नाम से जाना जाता था लेकिन इसने एक्टर को रातों-रात सितारा बना दिया और उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी लेकिन एक वक्त के बाद उन्होंने इस जगह को राजेश खन्ना को बेच दिया।

Haunted House

जब राजेश खन्ना बने सुपरस्टार

आखिरी खत नामक फिल्म से राजेश खन्ना ने अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था। उस वक्त उन्होंने एक के बाद एक 15 हिट फिल्में की थी और वह इंडस्ट्री के सुपरस्टार बन चुके थे।

ऐसा कहा जाता है कि उन्हें यह सफलता इस भूत बंगले को खरीदने के बाद ही मिली थी। उन्होंने राजेंद्र कुमार से इसे खरीदा था और देखते-देखते वो इंडस्ट्री के सुपरस्टार बन गए। राजेंद्र कुमार के करियर में भी इसी तरह का उठाव आया था। हालांकि, एक समय ऐसा आया जब उन्हें यह बंगला 60 हजार में बेचना पड़ा।

90 करोड़ में बिका बंगला

राजेश खन्ना ने इस जगह को खरीदने के बाद इसका नाम आशीर्वाद रखा था। वो लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहे थे और उस समय उन्होंने अपने से 16 साल छोटी डिंपल कपाड़िया से शादी भी कर ली थी।

अपने बेहतरीन समय के साथ इस जगह पर उन्हें बुरे पल भी देखने को मिले। लेकिन अपनी जिंदगी के आखिरी पल उन्होंने इसी घर में गुजारे और उस समय डिंपल कपाड़िया भी उनके पास वापस लौट गई थी। राजेश खन्ना के इस दुनिया को अलविदा कहने के 2 साल बाद शशि किरण शेट्टी नामक बिजनेसमैन ने इस जगह को 90 करोड़ में खरीदा।

इस तरह से मुंबई के कार्टर रोड पर मौजूद इस भूत बंगले ने ना सिर्फ इंडस्ट्री को दो सितारे दिए। बल्कि कई ऐसी यादगार फिल्में दी जो हिंदी सिनेमा के इतिहास में हमेशा याद रखी जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews