30 साल बाद लौटे इस गाने ने फिर बनाया लोगों को दीवाना, गायक के लिए लोगों ने लिखा “This Voice is from Heaven”

Sonu Nigam BITTER BETRAYALS

T-Series Solos Bitter Betreyals : अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का, कुछ लोगों के लिए यह मात्र एक गाना हो सकता है, कुछ के लिए यादें लेकिन कुछ के लिए यह गाना पूरी जवानी है। जब भी वह लोग इस गाने को सुनते हैं तब अपने आप ही उसे दौर में चले जाते हैं जब यह गाना उन लोगों ने पहली बार सुना था। अगर आप उन लोगों से पूछे कि इस गाने में हीरो कौन था, हीरोइन कौन थी या यह किस फिल्म का गाना है तो शायद वह लोग एक भी सवाल का जवाब ना दे पाएं लेकिन यह गाना, इस गाने के गायक और इस गाने के बोल उन सभी को जुबानी याद होंगे।

लोगों के दिमाग में फिर ये छाया गाना

बात करें 90 के दशक की तो शायद ही कोई ऐसा घर हो जहां म्यूजिक सिस्टम हो और उसे पर यह गाना ना बजता हो। इस गाने के साथ पहली बार फिल्मों के लिए टी-सीरीज और मशहूर गायक सोनू निगम साथ आए और ऐसे साथ आए की जिसके बाद लोगों के दिलों पर और दिमाग से कभी खत्म ही नहीं हो पाए।

गायक की हो रही तारीफ

लगभग 30 साल और 6,000 गानों के बाद एक बार फिर टी-सीरीज और सोनू निगम इस गाने को लेकर लोगों के सामने आए हैं। T-Series Solos के अंतर्गत शुरू की गई Bitter Betreyals नाम की इस सिरीज़ में tseries के मालिक भूषण कुमार ने सबसे पहले इस गाने को रिलीज़ किया है, जिसके बाद फैंस की दीवानगी को सारी हदें पार हो गई हैं। दो दिन पहले रिलीज हुए इस गाने को लगभग 56 लाख बार देखा जा चुका है। यूट्यूब पर लोगों के कमेंट्स की मानो बरसात सी आ गई है। लोग पूरे यूट्यूब पर इस गाने की और खासतौर पर गायक सोनू निगम की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

जोमिन वर्गीज ने किया डायरेक्ट

आपको बता दें इस गाने को जोमिन वर्गीज ने डायरेक्ट किया है तो वहीं इसके संगीत को आदित्य देव द्वारा रीक्रिएट किया गया है। असल में यह गाना सन 1995 में आई फिल्म बेवफा सनम का है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews