‘लेके प्रभु का नाम’ जमकर थिरके कटरीना-सलमान, गजब की केमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल

Leke Prabhu Ka Naam

Leke Prabhu Ka Naam: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और कटरीना कैफ इन दिनों की आने वाली फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म का शानदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है जो दर्शकों को बहुत पसंद आया है। अब आज इसका पहला गाना लेकर प्रभु का नाम भी रिलीज हो गया है जिसमें टाइगर और जोया की केमिस्ट्री दर्शकों का दिल जीत रही है। इस गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है और फैंस इस पर जबरदस्त रिएक्शन देते दिखाई दे रहे हैं।

लेके प्रभु का नाम हुआ रिलीज

कटरीना और सलमान की फिल्म ‘टाइगर 3’ का यह गाना आज रिलीज कर दिया गया है। दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है। जब आप यह गाना सुनेंगे तो खुद-ब-खुद थिरकने को मजबूर हो जाएंगे। अरिजीत सिंह ने पहली बार सलमान खान के लिए गाना गया है और दोनों का ये पैचअप काफी शानदार रंग लेकर आया है। बता दें कि साल 2014 में दोनों के बीच मतभेद हो गया था इसके बाद से कभी भी ना दोनों को साथ देखा गया और ना ही अरिजीत ने सलमान के किसी फिल्म में गाना गया। हालांकि, अब ये साथ आ चुके हैं।

कब आएगी टाइगर 3

फिल्म ‘टाइगर 3’ की बात करें तो सलमान और कटरीना की यह फिल्म दिवाली के मौका पर रिलीज की जाने वाली है। इस फिल्म की रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। जोया और टाइगर की जोड़ी के अलावा इमरान हाशमी को विलेन के किरदार में देखा जाने वाला है। 12 नवंबर को दुश्मनों के छक्के छुड़ाते हुए टाइगर का एक्शन अवतार देखने के लिए दर्शक बहुत बेताब हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews