अब हॉलीवुड में अपने एक्शन का जलवा दिखाएंगे Tiger Shroff! 2 बड़े सितारों के साथ बनेंगे ग्लोबल प्रोजेक्ट का हिस्सा

प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण के बाद टाइगर श्रॉफ ने भी हॉलीवुड में कदम रखने की प्लानिंग कर ली है। वह दो बड़े सुपरस्टार्स के साथ एक एक्शन फिल्म करने की तैयारी कर रहे हैं।
Tiger Shroff

टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) बॉलीवुड इंडस्ट्री के ऐसे सितारे हैं, जिन्हें अपनी फिटनेस की वजह से पहचाना जाता है। अब उनका नाम अमरीश पुरी से लेकर राधिका आप्टे, अनुपम खेर, अमिताभ बच्चन, ओम पुरी और अनिल कपूर जैसे सितारों में शामिल होने वाला है। आपको कंफ्यूज होने की जरूरत नहीं है हम ऐसा इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि यह सभी सितारे हॉलीवुड में काम कर चुके हैं और अब टाइगर भी कुछ ऐसा ही करने जा रहे हैं।

वैसे तो बॉलीवुड के कई सितारे हैं जिन्होंने हॉलीवुड में काम किया है लेकिन बहुत कम ऐसे हैं जिन्हें पहचान मिल पाई है। इन दोनों केवल एक ही भारतीय चेहरा है जो हॉलीवुड में छाया हुआ है और वह प्रियंका चोपड़ा हैं। अपनी बेहतरीन ऐक्टिंग के दम पर वह हॉलीवुड में टिकी हुई हैं। प्रियंका और दीपिका के बाद अब टाइगर श्रॉफ हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। वह दो सुपरस्टार्स के साथ एक एक्शन फिल्म में नजर आ सकते हैं। चलिए आपको इस बारे में बताते हैं।

टाइगर श्रॉफ का बॉलीवुड डेब्यू (Tiger Shroff)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाइगर श्रॉफ हॉलीवुड के दो बड़े नाम के साथ नजर आने वाले हैं। इनमें से एक गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड विनर एक्टर और फिल्ममेकर सिल्वेस्टर स्टेलोन है। वहीं दूसरा नाम थाई मार्शल आर्ट एक्सपर्ट और फ्यूरियस 7 एक्टर टोनी जा है।

फिल्म के लिए चल रही बात

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेजन एमजीएम एक पैन वर्ल्ड प्रोजेक्ट को लेकर इन तीनों सितारों से बातचीत कर रहा है। एक बड़ी एक्शन फिल्म बनाने की तैयारी की जा रही है जिसमें हॉलीवुड के इन दो सितारों के साथ टाइगर श्रॉफ नजर आ सकते हैं। यह एक ग्लोबल प्रोजेक्ट होने वाला है जो कहीं भाषाओं में बनाया जाएगा।

इंडियन होगा डायरेक्टर?

इस फिल्म से जुड़ी एक खबर यह भी सामने आ रही है कि एक्टर्स के साथ तो बातचीत चल रही है लेकिन फिल्म का निर्देशन में किसी भारतीय डायरेक्टर के हाथ में सौंपा जा सकता है। हालांकि यह बात कितनी सच है यह तो किसी आधिकारिक घोषणा के बाद ही पता चलेगी। आपको बता दें कि सिल्वेस्टर स्टेलोन को टाइगर श्रॉफ अपना आइडल मानते हैं। उनके साथ पहली हॉलीवुड एक्शन फिल्म करने को लेकर बहुत उत्सुक हैं।

फिल्म की कोई भी डिटेल अभी रिवील नहीं की गई है। इसके नाम से लेकर एडवेंचर किसी भी बारे में दर्शकों को नहीं बताया गया है। टाइगर श्रॉफ इस समय बॉलीवुड की सबसे बड़े एक्शन स्टार हैं। उनकी पिछली फिल्म बागी 4 में उनका एक्शन अवतार दर्शकों ने हाल ही में देखा है। अब वह हॉलीवुड में कैसे धूम मचाते हैं यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews