फिर से दिखाएंगे टाइगर श्रॉफ हीरोपंती , फिल्म “हीरोपंती 2 ” इस ईद होगा रिलीज

फिर से दिखाएंगे टाइगर श्रॉफ हीरोपंती  , फिल्म “हीरोपंती 2 ” इस ईद होगा रिलीज

मुंबई , डेस्क रिपोर्ट । जल्द ही  टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया की फिल्म हीरोपंती 2 रिलीज होने वाली है। बता  दे कि  बीते दिन , तारा सुतारिया ने सोशल मीडिया पर पोस्टर को शेयर किया था , लेकिन फिर डिलीट भी कर दिया था। अब फिल्म का पोस्टर रिलीज हो चुका है , और फिल्हाल ट्रेंडिंग पर है । फैंस भी बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं । बता दें कि फिल्म का पहला भाग 2014 में रिलीज किया गया था । जिसमें टाइगर श्रॉफ,  कृति सेनन , प्रकाश कुमार,  मुख्य किरदार में नजर आए थे। साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रोड्यूस्ड और अहमद खान द्वारा निर्देशित यह फिल्म ईद के अवसर पर  29 अप्रैल को रिलीज की जाएगी। बड़े पर्दे पर फिल्म को रिलीज होने में सिर्फ 78 दिन ही बाकी है।

यह भी पढ़े … Hug Day 2022 Special :- गले लगने से बढ़ता है रोग प्रतिरोधक क्षमता , मिलता है तनाव से राहत

— Tiger Shroff (@iTIGERSHROFF) February 12, 2022

“हीरोपंती 2 “एक एक्शन फिल्म है । जिसमें टाइगर श्रॉफ एक्शन करते नजर आएंगे । इस फ़िल्म के पहले टाइगर श्रॉफ बागी 3 में एक्शन करते नजर आए थे, जो 2014 में रिलीज हुई थी । इस फिल्म में एक्शन के साथ रोमांस का भी तड़का होगा । जो दर्शकों को पसंद आयेगा , ऐसी संभावनाएं है । रजत अरोड़ा द्वारा लिखित फिल्म में तारा सुतारिया , नवाजुद्दीन सिद्दीकी और टाइगर श्रॉफ मुख्य किरदार में नजर आयेंगे । हीरोपंती 2 के पोस्टर में तारा सुतारिया और टाइगर श्रॉफ के बीच कि केमिस्ट्री काफी अच्छी नजर आ रही है ।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews