मिलिए रियल लाइफ ‘पोपटलाल’ से, 44 की उम्र में भी कुंवारा है TMKOC का ये चर्चित एक्टर

तारक मेहता का उल्टा चश्मा टेलीविजन का सबसे चर्चित शो है, जिसे सालों से दर्शक पसंद करते आ रहे हैं। इस शो के पोपटलाल के किरदार को आप सभी जानते हैं। लेकिन आज हम आपको इसी शो के एक रियल लाइफ पोपटलाल से मिलवाते हैं।
TMKOC

तारक मेहता का उल्टा चश्मा टेलीविजन इंडस्ट्री का सबसे चर्चित शो है। टेलीविजन पर आने वाले अन्य डेली सोप लोगों को पसंद आए या ना आए लेकिन यह एक ऐसा कॉमेडी और फैमिली शो है, जो सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो में एक सोसाइटी और उसमें रहने वाले अलग-अलग कल्चर को मानने वाले लोगों का परिवार दिखाया गया है।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के जितने भी कैरेक्टर है सभी कमाल के हैं। इन सभी कैरेक्टर्स की अपनी अपनी फैन फॉलोइंग है। इनमें से एक पोपटलाल का किरदार है, जो पत्रकार है और अपने लिए एक सुंदर लड़की ढूंढ रहा है ताकि शादी कर सके। पर्दे पर पोपटलाल के किरदार को तो आपने देखा ही है लेकिन आज हम आपको रियल लाइफ पोपटलाल से मिलवाते हैं। सबसे हैरानी की बात यह है कि पर्दे पर इस कलाकार की ग्लैमरस बीवी है लेकिन असली जिंदगी में यह कुंवारा है।

तनुज महाशब्दे है रियल लाइफ पोपटलाल

तनुज महाशब्दे टेलीविजन के चर्चित एक्टर हैं, जिन्हें तारक मेहता में मिस्टर अय्यर का किरदार निभाते हुए देखा जाता है। तनुज 44 साल के हो चुके हैं और अभी तक कुंवारे हैं। शो में उनकी ग्लैमरस बीवी बबीता जी दिखाई गई है लेकिन असल जिंदगी में तनुज पोपटलाल हैं।

सिंगल हैं TMKOC के तनुज

तनुज ने शादी नहीं की है और हाल ही में एक मीडिया इंटरेक्शन के दौरान उन्होंने कहा कि “स्क्रीन पर सुंदर बीवी है, लेकिन पर्सनल लाइफ में मैं कुंवारा हूं। मैं रियल लाइफ पोपटलाल हूं। मेरी शादी नहीं हुई है लेकिन उम्मीद करता हूं आगे सब अच्छा होगा। जब कुंवारा रहने का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे कारण नहीं पता है।

कैसा रहा करियर

तनुज मध्य प्रदेश के देवास से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने मरीन कम्युनिकेशन में डिप्लोमा करने के बाद थिएटर की बारीकियां सीखी और 15 सालों तक थिएटर में काम किया। दुनिया है रंगीन से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्हें आहट, सीआईडी और कई शो में स्क्रिप्ट को-राइटर के तौर पर काम करते हुए देखा गया।

कैसे मिला अय्यर का कैरेक्टर

तनुज का शो में निभाया गया अय्यर का किरदार लोगों को बहुत पसंद आता है। जेठालाल के साथ उनकी नोक झोंक फैंस को काफी पसंद आती है। आपको बता दें कि इस शो से वह पहले लेखक के तौर पर जुड़े थे लेकिन फिर उन्होंने अय्यर का किरदार निभाने शुरू किया। अब वो सालों से इस कैरेक्टर से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews