एक्टर गोविंदा का 60वां बर्थडे आज, फिल्मों में एंट्री कर मचा दिया था तहलका, ऐसे बने बॉलीवुड के हीरो नंबर 1

एक्टर गोविंदा का 60वां बर्थडे आज, फिल्मों में एंट्री कर मचा दिया था तहलका, ऐसे बने बॉलीवुड के हीरो नंबर 1

Govinda Birthday : फिल्म इंडस्ट्री में 80 और 90 दशक की बात की जाए और गोविंदा का नाम ना लिया जाए, ऐसा नहीं हो सकता। जब भी हम 90 दशक की फिल्मों की बात करते हैं तो हमें सबसे पहले हमारी जुबान पर हीरो नंबर 1 यानी एक्टर गोविंदा का नाम आता है। बता दें कि यह एक ऐसे अभिनेता है जो तीनों खानों पर भारी पड़े थे। इसके अलावा, उन्होंने और भी कई एक्टरों को अपनी एक्टिंग कला से धूल चटाई थी। उनकी एक्टिंग स्टाइल, उनका डांस और उनकी कॉमिक टाइमिंग ने उन्हें बॉक्स ऑफिस पर अनगिनत हिट फिल्मों में स्टार बनाया। उनकी जुगलबंदी करिश्मा कपूर, कादर खान और शक्ति कपूर के साथ भी काफी प्रसिद्ध रही। उनकी फिल्में तभी तो फैंस का मनोरंजन करती ही थी और आज भी लोगों को एंटरटेन करने का काम कर रही है। एवरग्रीन सुपरस्टार इसी कड़ी में आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइए जानते हैं बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 के कुछ अनकहे किस्से…

फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े थे गोविंदा के पेरेंट्स

गोविंदा के पिता अरुण कुमार आहूजा और मां निर्मला आहूजा दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए थे। गोविंदा के पिता चाहते थे कि वह एक्टिंग की दुनिया में अपनी करियर को बनाएं लेकिन उनकी मां ऐसा नहीं चाहती थी। हालांकि, उनके बेटे ने फिल्मी करियर में अपने हाथ आजमाएं जिसके बाद मां ने भी फुल सपोर्ट किया। इस दौरान वह स्टूडियो के चक्कर काटा करते थे। साथ ही बहुत अलग-अलग अनोखे तरीके से प्रोड्यूसर और डायरेक्टर्स को अप्रोच किया करते थे।

रातों-रात बदली अभिनेता की किस्मत

अब बात करते हैं अभिनेता के फिल्मी करियर की तो बता दें कि उन्होंने “लव 86” फिल्म से डेब्यू किया था जोकि सुपरहिट रही थी। इस फिल्म ने रातों-रात उनकी किस्मत बदल दी। इसकी सफलता के बाद सभी निर्माता और निर्देशक उनके घर के बाहर लाइन लगाकर खड़े हो गए। एक वक्त ऐसा भी था जब उनके पास एक साथ 70 फिल्में थी। दरअसल, उन्होंने जल्दबाजी में 70 फिल्म साइन कर ली थी और आलम यह था कि वह 1 दिन में 5 फिल्मों के शेट पर जाया करते थे। हालांकि, उन्होंने पूरी की पूरी फिल्में नहीं की थी। समय की कमी होने के कारण कई फिल्में उनसे छूट भी गई थी। अपनी कड़ी मेहनत, अनुभव, कला और लगन से फैंस के दिल में अपनी एक अलग जगह बनाई जो आज भी सबके फेवरेट अभिनेता है।

एक साथ की थी 70 फिल्में साइन

90 के दशक में एक के बाद एक लगातार सुपरहिट ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले गोविंद ने इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह एक अभिनेत्री के साथ 10 फिल्में करते थे और महज सभी के साथ उनकी जोड़ी फैंस को बहुत ज्यादा पसंद आती थी। इसके अलावा, कादर खान और शक्ति कपूर के साथ भी उनकी जोड़ी ने धमाल मचा दिया था। इनकी हिट फिल्मों में अवतार, राजा बाबू, हीरो नंबर 1, कूली नंबर 1, दुल्हे राजा, आंखें, अंदाज अपना अपना, स्वर्ग, दीवाना मस्ताना, क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता, सैंडविच, भागम भाग, साजन चले ससुराल, समेत अन्य बहुत सी फिल्में आज भी प्रसंशकों के लिए बेस्ट फिल्म है।

इस अभिनेत्री के प्यार में पागल हो गए थे गोविंदा

केवल इतना ही नहीं, गोविंदा अपनी लव लाइफ को भी लेकर एक वक्त बहुत ज्यादा मीडिया में छाए हुए थे। दरअसल, करियर शुरू करने से पहले उन्होंने सुनीता आहूजा को शादी के लिए कमिटमेंट दे दिया था और उनसे सगाई भी कर ली थी लेकिन इसी दौरान एक्ट्रेस नीलम कोठारी की एंट्री हुई, जिनके प्यार में अभिनेता पागल हो गए थे। मामला यहां तक पहुंच गया था कि उन्होंने सुनीता के साथ अपनी सगाई भी तोड़ दी थी। बता दें कि दोनों की पहली मुलाकात फिल्म “इल्जाम” के सेट पर हुई थी, जिन्हें देखते ही गोविंद उन पर फिदा हो गए थे। दोनों ने एकसाथ 14 फिल्मों में काम किया था, लेकिन किस्मत को तो कुछ और ही मंजूर था। प्रोफेशनल करियर में सफलता पानी के बाद उन्होंने साल 1987 में 11 मार्च को सुनीता आहूजा से शादी रचाई और दोनों की शादीशुदा जिंदगी सफल रही। इनके दो बच्चे भी है, जिनके नाम यशवर्धन और टीना आहूजा है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews