
बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक ऐसे कई स्टार्स हैं, जिन्होंने बहुत ही ज्यादा स्ट्रगल किया है, जिसके बाद उन्हें आज सफलता मिली है। इनमें से तो कुछ ऐसे हैं, जिन्होंने लगातार असफल फिल्में दी थी, जिन्होंने कभी सोचा नहीं होगा कि क्यों रातों-रात किसी मूवी की बदौलत उनके किस्मत बदल जाएगी। लेकिन यह जिंदगी है, यहां कभी भी कुछ भी हो सकता है। आए दिन हम उन अभिनेताओं या अभिनेत्री की कहानी सुनते हैं, जब उनकी जेब में खाने तक के भी पैसे नहीं हुआ करते थे, लेकिन आज वह राजाओं-महाराजाओं वाली जिंदगी जी रहे हैं। कुछ की जिंदगी फुटपाथ पर बीती है, तो कुछ ने डर-डर के ठोकरें खाई हैं।
आज हम आपको एक ऐसी ही सुपरस्टार के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कभी खाने के लिए तरस जाया करती थी, लेकिन आज वह करोड़ों की मालकिन बन चुकी हैं।
सामंथा रुथ प्रभु
इस अभिनेत्री का नाम सामंथा रुथ प्रभु है, जो आज के समय में साउथ की सबसे सफल और लोकप्रिय अभिनेत्री की लिस्ट में शामिल है। हालांकि, यहां तक पहुंचने का सफर इतना आसान नहीं रहा। उन्होंने भी अपनी जिंदगी में बहुत सारे उतार-चढ़ाव देखे। एक समय ऐसा भी था, जब उनकी आर्थिक हालात बिल्कुल भी ठीक नहीं थी। लेकिन आज उनके पास खुद का घर है, लग्जरी कार है। केवल इतना ही नहीं, वह फैशन ब्रांड की मालकिन भी हैं।
ये है असली नाम
कई बार इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि वह एक मिडिल क्लास फैमिली में जन्मी हैं। पढ़ाई के लिए उनके माता-पिता को खर्च उठाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी है। केरल के अलप्पुझा में जन्मी सामंथा का असली नाम यशोदा है। उनके पिता तमिल और मां मलयाली हैं। चेन्नई में बचपन गुजारने वाली अभिनेत्री ने 12वीं कक्षा के बाद मॉडलिंग शुरू कर दी, ताकि वह पढ़ाई के लिए अपना खर्चा खुद उठा सके और थोड़ा बहुत माता-पिता की भी मदद कर सके।
ऐसे बदली किस्मत
इस दौरान फिल्म निर्माता रवी वर्मन ने सामंथा को अपनी फिल्म ‘ये माया चेसावे’ के लिए चुना। फिल्म सुपरहिट रही। इसी फिल्म के जरिए उन्होंने दर्शकों के दिलों में एक अलग जगह बनाई। लेकिन साल 2012 में सामंथा को इम्युनिटी डिसऑर्डर हो गया, जिसके चलते उन्हें दो बड़ी फिल्में “कदल” और “आई” छोड़नी पड़ी, जो कि मणि रत्नम और शंकर द्वारा निर्देशित फिल्में हैं। उनकी हालत काफी ज्यादा खराब होने लगी थी, जिस वजह से उनको अपने करियर पर थोड़ा सा ब्रेक लगाना पड़ा। जब स्वास्थ्य में सुधार हुआ, तब वह वापस पर्दे पर लौटीं। यह सफर इतना भी इजी नहीं रहा। उन्हें वापस रोल पाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी थी।
करोड़ों की मालकीन
मीडिया सूत्रों की माने तो हैदराबाद में अभिनेत्री के दो घर हैं, जो कि जुबली हिल्स विला और जय बेरी ऑरेंज काउंटी डुप्लेक्स में स्थित हैं। मुंबई में भी उनके पास खुद का एक आलीशान अपार्टमेंट है, जिसकी कीमत करीब 15 करोड़ रुपए है। उन्हें गाड़ियों का बहुत ज्यादा शौक है, इसलिए वह हमेशा नई-नई गाड़ियां खरीदती रहती हैं। फिलहाल उनके पास कलेक्शन में लैंड रोवर, रेंज रोवर, पोर्शे कम इन जीटीएस, ऑडी Q7, मर्सिडीज बेंज है। इसके अलावा, वह लगभग 101 करोड़ रुपये की मालकीन भी हैं।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

