सुपरहिट फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त से वापसी को तैयार टॉम क्रूज, Top Gun 3 की हुई अनाउंसमेंट

टॉम क्रूज अपनी जबरदस्त फिल्म फ्रेंचाइजी की दूसरी किस्त से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले हैं। उनकी फिल्म टॉप गन 3 का अनाउंसमेंट कर दिया गया है। ये जानने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है।
Top Gun 3

मिशन इंपॉसिबल 8 के बाद अब सुपरस्टार टॉम क्रूज एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। वो मैवरिक बनकर पर्दे पर धूम मचाने की तैयारी में हैं। उनकी 40 साल पुरानी फ्रेंचाइजी टॉप गन की तीसरी किस्त की अनाउंसमेंट कर दी गई है।

टॉप गन टॉम क्रूज की फेमस फ्रेंचाइजी है, जिसमें वह अपने आईकॉनिक किरदार पीट मैवरिक मिशेल के रूप में नजर आएंगे। बड़े पर्दे पर उनको फिर से हवा में एक्शन करते देखना फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है। लंबे समय से इस फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी का इंतजार किया जा रहा था और अब इसका अनाउंसमेंट हो गया है।

Top Gun 3 की हुई अनाउंसमेंट

बता दें कि इस फिल्म का अनाउंसमेंट लास वेगास में चल रहे CinemaCon में पैरामाउंट के पैनल के दौरान की गई है। हर साल एक हफ्ते तक यह सम्मेलन चलता है जिसमें हॉलीवुड के स्टूडियो, थिएटर मालिकों और प्रेस के सामने अपनी आने वाली फिल्मों की जानकारी देते हैं।

फिर धूम मचाएंगे टॉम क्रूज

इस सम्मेलन के दौरान पैरामाउंट फिल्म के को हेड जोश ग्रीनस्टीन ने बताया कि टॉप गन 3 पर आधिकारिक काम शुरू हो चुका है। इसकी स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि टॉम क्रूज अपने आईकॉनिक रोल से वापसी करने जा रहे हैं और इस फिल्म का निर्माण जेरी ब्रुकहाइमर करने वाले हैं। एक वीडियो प्रेजेंटेशन के जरिए फिल्म के अनाउंसमेंट की गई है। टॉम क्रूज इसमें शामिल नहीं हुए लेकिन अनाउंसमेंट वीडियो में उन्हें देखा गया। फिल्म की रिलीज वीडियो को लेकर फिलहाल कोई अपडेट सामने नहीं आई है।

कैसा था पहले की फिल्मों का कलेक्शन

टॉप गन की शुरुआत 1986 में की गई थी। यह टॉम क्रूज की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। 80 के दशक में इसमें वर्ल्ड वाइड 353.8 मिलियन डॉलर के करीब कारोबार किया था जो भारतीय रुपयों में 3290 करोड़ होते हैं। वही 2022 में ए टॉप गन 2 ने भारतीय रुपयों में 12250 करोड़ का बिजनेस किया था। दोनों फिल्मों ने कुल मिलाकर 15000 करोड़ से ऊपर का कारोबार किया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews