Toxic की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन? तारा सुतारिया ने खबरों पर किया रिएक्ट

साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक को लेकर यह खबर सामने आ रही है की फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गई है। अब इन खबरों पर तारा सुतारिया ने रिएक्शन दिया है।
Toxic

कन्नड़ सुपरस्टार यश अपनी आने वाली फिल्म टॉक्सिक को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। जब से इस फिल्म का टीजर सामने आया है फैंस का उत्साह दोगुना हो गया है। हालांकि, इसी बीच बार-बार फिल्म की रिलीज डेट बदलने की खबरें सामने आ रही है। इन खबरों से फैंस थोड़ा परेशान भी हो चुके हैं।

यश की इस एक्शन एडवेंचर फिल्म को पहले धुरंधर द रिवेंज के साथ सिनेमाघर में रिलीज किया जाने वाला था। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर क्लेश न हो इसलिए मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया। अब इसे 4 जून 2026 को सिनेमाघर में रिलीज किया जाएगा। इसी बीच एक बार फिर यह खबर सामने आ रही है की फिल्म की रिलीज डेट को फिर से बदल दिया गया है। अब इन अफवाहों पर लीड एक्ट्रेस तारा सुतारिया का रिएक्शन सामने आया है।

सिनेमाघरों में कब आएगी टॉक्सिक

तारा सुतारिया ने फिल्म की रिलीज डेट से जुड़ी सारी अफवाहों पर विराम लगा दिया। उन्हें हाल ही में फराह खान के यूट्यूब ब्लॉग में देखा गया जहां वह निजी जिंदगी और काम से जुड़ी बातें शेयर करते दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने टॉक्सिक के पोस्टपोन होने की खबरों को पूरी तरह से खारिज कर दिया। उन्होंने स्पष्ट तौर पर यह बोल दिया है कि यह फिल्म अपनी तय तारीख 4 जून 2026 को रिलीज की जाएगी।

टीजर पर मचा था हंगामा

8 जनवरी को इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था। इसमें जो कार सीन दिखाया गया था उसे लेकर काफी विवाद हुआ था। आम आदमी पार्टी की महिला विंग ने इसे आपत्तिजनक बताते हुए महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई करने का आरोप लगाया था। इस वजह से फिल्म की डायरेक्टर की गीतू मोहनदास को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।

नजर आएंगे ये कलाकार

फिल्म में लीड एक्टर के तौर पर सुपरस्टार यश के साथ-साथ फीमेल लीड कास्ट भी देखने को मिलने वाली है। इसमें नादिया की भूमिका में कियारा आडवाणी, गंगा की भूमिका में नयनतारा, रेबेका के रूप में तारा सुतारिया, एलिजाबेथ के किरदार में हुमा कुरैशी और मेलिसा की भूमिका में रुक्मणी वसंत नजर आएंगी। इनके अलावा अक्षय ओबेरॉय, टोबिनो थॉमस, सुदेव नायर जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews