रजनीकांत की फिल्म Jailer का जबरदस्त क्रेज, इन शहरों में रिलीज के दिन ऑफिसों में रहेगी छुट्टी!

Jailer

Jailer Release: सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्मों का दर्शकों को हमेशा ही बेसब्री से इंतजार रहता है। ना सिर्फ साउथ बल्कि पूरे भारत के दर्शक थलाइवा को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार करते हैं। जल्द ही उन्हें फिल्म ‘जेलर’ में बड़े पर्दे पर एक्टिंग का जलवा बिखेरते हुए देखा जाने वाला है। इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई जा रही है।

फिल्म के साथ 2 साल बाद रजनीकांत बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं और इसे लेकर फैंस में काफी ज्यादा क्रेज है। जानकारी के मुताबिक चेन्नई और बेंगलुरु के कुछ ऑफिस ने 10 अगस्त को फिल्म की रिलीज के मौके पर कर्मचारियों की छुट्टी की घोषणा कर दी है। फिल्म के प्रोमो ने दर्शकों के बीच अच्छा खासा एक्साइटमेंट पैदा कर किया है। इसका फीवर न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वेयर तक भी पहुंच गया है जिसके चलते अच्छी स्क्रीन प्रेजेंस का अनुमान लगाया जा रहा है।

अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद

फिल्म जेलर की एडवांस बुकिंग की बात करें तो इसमें विदेशों में 10 करोड़ रूपए का आंकड़ा पार कर लिया है। एक्शन से भरपूर इस फिल्म में रजनीकांत को रिटायर पुलिस ऑफिसर की भूमिका में देखा जाएगा। भावनाओं के जाल को बनकर तैयार की गई इस फिल्म की स्क्रीनिंग हो चुकी है जिसके बाद टीम काफी खुश है और अच्छे रिस्पांस का इंतजार कर रही है।

रजनीकांत का किरदार

फिल्म से जुड़ी जितनी भी जानकारी सामने आई जय उसमें रजनीकांत के किरदार टाइगर को दो अलग-अलग अवतारों में दिखाया गया है। उन्हें एक पुलिस अधिकारी के पिता की भूमिका में देखा गया है। वहीं यह भी बताया गया है कि कैसे एक साधारण संस्थान तलवार और बंदूकों के साथ बदमाशों की बैंड बजा देता है।

जेलर की स्टार कास्ट

फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो रजनीकांत के साथ इसमें तमन्ना भाटिया, शिवा राजकुमार, राम्या कृष्णन, प्रियंका मोहन, योगी बाबू, वसंत रवि और विनायकन लीड किरदार में नजर आएंगे। इसमें मलयालम एक्टर मोहनलाल का कैमियो भी बताया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews