Parveen Babi का किरदार निभाएगी बॉलीवुड की ये खूबसूरत एक्ट्रेस, बायोपिक पर चल रहा काम

परवीन बाबी बॉलीवुड इंडस्ट्री की चर्चित हसीनाओं में से एक हैं। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। जल्द ही उन पर बायोपिक बनने जा रही है जिस पर नई अपडेट सामने आई है।
Parveen Babi

बॉलीवुड के फिल्म मेकर्स अपने दर्शकों के मनोरंजन के लिए एक से बढ़कर एक फिल्मों का निर्माण करते हैं। कॉमेडी से लेकर क्राईम, थ्रिलर, सस्पेंस, एक्शन सभी तरह की फिल्में अलग-अलग दर्शकों के लिए बनाई जाती है। हर वर्ग की फिल्म के अपने अलग दर्शक हैं, जो इन्हें देखना पसंद करते हैं। समय-समय पर कुछ मशहूर लोगों की बायोपिक का निर्माण भी किया जाता है।

पिछले कुछ समय से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक परवीन बाबी की बायोपिक बनाने को लेकर चर्चा चल रही है। अब इस फिल्म में उनका किरदार कौन निभाएगा और इसे कब और कहां रिलीज किया जाएगा इस बारे में जानकारी देखने को मिलती है।

Parveen Babi की बायोपिक

परवीन बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे प्रसिद्ध एक्ट्रेस में से एक रही हैं। प्रोफेशनल लाइफ में तो उन्होंने बहुत सक्सेस देखा है, लेकिन पर्सनल लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव का सामना किया। अब उन पर बायोपिक बनने जा रही है। एक्ट्रेस की पर्सनल जिंदगी को करीब से जानने के लिए फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

परवीन की जिंदगी की बात करें तो उन्होंने सुहाग, अमर अकबर एंथोनी, काला पत्थर जैसी फिल्मों में काम किया है। प्रोफेशनल लाइफ में उन्होंने जबरदस्त सफलता हासिल की लेकिन उनकी निजी जिंदगी में उन्हें यह खुशी नहीं मिल पाई। ऐसा कहा जाता है कि निधन से पहले वह मेंटल समस्या का सामना कर रही थी। महेश भट्ट से लेकर कबीर बेदी जैसे कलाकारों के साथ उनके अफेयर के चर्चे भी हुए। हालांकि, उन्होंने शादी नहीं की और 2005 में उनका निधन हो गया था।

तृप्ति डिमरी निभाएंगी किरदार

लंबे समय से फिल्म की चर्चा चल रही है। अब ये सामने आया है कि इस बायोपिक में तृप्ति डिमरी परवीन का किरदार निभाती नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन सोनाली बोस करने वाली हैं और तृप्ति से बात करने के बाद शूटिंग डेट्स लॉक कर दी गई है।

कहां होगी रिलीज

दिग्गज एक्ट्रेस की इस बायोपिक को बड़े पर्दे पर नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। हालांकि, कब रिलीज होगी फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews