
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कार्तिक आर्यन ने बहुत कम समय में बड़ा नाम कमाया है। इसके पीछे उनकी मेहनत और लगन झलकती है। शुरुआती संघर्ष के बाद उन्होंने सुपरहिट फिल्में दीं। भूल भुलैया कॉमेडी और हॉरर का तड़का लगा चुके एक्टर जल्द ही उनकी अगली फिल्म में नजर आएंगे, जिसमें वह अपनी हीरोइन के साथ प्यार मोहब्बत करते हुए नजर आएंगें। फिल्म की रिलीज डेट पर बाद अपडेट सामने आया है। जिसके बाद दर्शकों में उनके नए अंदाज को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है।
दरअसल, इस फिल्म का नाम तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी है। जिसकी अनाउंसमेंट पिछले साल दिसंबर में ही कर दी गई थी। एक वीडियो के जरिए यह हिंट दी गई थी कि फिल्म आगामी साल यानी 2026 को रिलीज होगी। अब फाइनली इसकी रिलीज डेट से पर्दा हट चुका है।
वैलेंटाइन डे पर होगी रिलीज
कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म फरवरी के महीने में रिलीज होगी। इसके लिए 14 तारीख फिक्स की गई है। यह फिल्म वैलेंटाइन डे पर सिनेमाघर में दस्तक देने वाली है। फिलहाल, फिल्म को लेकर एक्टर का लुक कभी रिवील नहीं किया गया है। फिलहाल, इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस कौन होगी इस पर से पर्दा नहीं हटाया गया है। हालांकि, रिलीज डेट पर अपडेट आते ही एक्टर ने श्री लीला के साथ इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर की है। जिसमें साथ बैठकर चाय कर लुफ्त उठाते हुए नजर आ रहे हैं, जिसके कैप्शन में लिखा है, “तू मेरी जिंदगी है।”
View this post on Instagram
फैंस का अंदाजा
इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस यह अंदाजा लगा रहे हैं कि फिल्म लीड हीरोइन श्रीलीला ही होने वाली है। हालांकि, मेर्क्स या एक्टर्स इस बारे में खुलकर कोई बात नहीं कर रहे हैं।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.



