
मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। ट्विंकल खन्ना (Twinkle khanna) ने भले ही फिल्मों से दूरी बना ली हो, लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर ही वो अपने फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं और उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है।
हाल ही में उन्होने गिटार बजाते हुए एक नया वीडियो डाला है। इसमें वो शाहरुख खान (Shah Rukh khan) की फिल्म का गीत ‘जादू तेरी नजर’ बजा रही हैं। इसी के साथ उन्होने कैप्शन में लिखा है कि “एज बस एक नंबर है जिसे आप बिन में फेंक सकते हैं। एक नया हुनर सीखने के लिए कभी भी देर नहीं होती। मुझे गाने का एबीसीडी भी नहीं आता है लेकिन मैं अपने नन्हे मुन्नों के साथ बॉन्ड बनना चाहती हूं। मैंने फैसला लिया है कि अब गिटार बजाना सीखूंगी”। हालांकि अभी वो गिटार बजाने में बहुत कुशल नहीं हुई हैं, लेकिन उनकी सीखने की ललक काबिले तारीफ है। इस वीडियो को उनके फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं।
View this post on Instagram
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

