सोशल मीडिया पर छाई Virat-Anushka की अनदेखी तस्वीरें, एक्ट्रेस के लुक ने फैंस को किया इंप्रेस

Virat Anushka

Virat Anushka Photos: देशभर में गणेश उत्सव की धूम देखी जा रही है और आम आदमी से लेकर बड़े-बड़े सितारे भी बप्पा की आराधना में लीन दिखाई दे रहे हैं। हर किसी ने जोश और उमंग के साथ बप्पा का अपने घर और पंडालों में स्वागत किया है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने गणपति बप्पा को स्थापित करने के बाद उनका विसर्जन भी कर दिया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली को भी गणेश उत्सव धूमधाम से मनाते हुए देखा गया। अनुष्का शर्मा और विराट ने अपने घर पर इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा स्थापित की है और पूरे घर को फूलों से सजाया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया से तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें उनके साथ विराट भी दिखाई दे रहे थे।

अनुष्का की तस्वीरें

अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम से गणेश स्थापना की कुछ तस्वीरें शेयर की थी। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस को गोल्डन और व्हाइट रंग की कांजीवरम साड़ी पहने हुए देखा गया था। इस साड़ी के साथ उन्होंने गोल्डन ज्वेलरी पहनी थी और जुड़ा बनाकर माथे पर टिकी लगाई थी। वहीं विराट को व्हाइट कुर्ता पायजामा में देखा गया था। कपल गणेश जी के स्वागत में काफी खुश दिखाई दे रहा था और इसके कैप्शन में एक्ट्रेस ने ‘हैप्पी गणेश चतुर्थी’ लिखा था।

वायरल हुई अनदेखी तस्वीरें

गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन की तस्वीर तो अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया से शेयर की है, लेकिन अब कुछ अनदेखी तस्वीरें हैं जो तेजी से वायरल हो रही है। कुछ यूजर्स ने अनुष्का और विराट की गणेश उत्सव सेलिब्रेशन की फोटो शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस को नीले बॉर्डर वाली खूबसूरत साड़ी में देखा जा सकता है। कुछ लोग एक्ट्रेस के इस सादगी भरे अवतार की तारीफ कर रहे हैं। तो कुछ का कहना है कि उन्होंने बड़े ही अजीब तरीके से साड़ी को कैरी किया है।

Virat Anushka

एक्ट्रेस का वर्क फ्रंट

अनुष्का शर्मा की वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें जल्द ही फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ में देखा जाने वाला है। यह फिल्म क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक है जिसमें एक्ट्रेस को पुणे का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। आखिरी बार उन्हें शाहरुख खान और कटरीना कैफ के साथ फिल्म ‘जीरो’ में देखा गया था इसके बाद से वह बड़े पर्दे पर नहीं आई हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews