Salman Khan Bracelet Secret: आखिर क्यों भाईजान के हाथों में हमेशा रहता है यह ब्रेसलेट? पहनने के पीछे छुपा है गहरा राज

Salman Khan bracelet Secret

Salman Khan Bracelet Secret Story: सलमान खान बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम है जिन्हें किसी पहचान की जरूरत नहीं है। लंबे समय से वह अपनी स्टाइल और एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। सलमान खान जो करते हैं वही उनके फैंस का स्टाइल बन जाता है।

भाईजान का फिल्म वाला अवतार हो या फिर रियल जिंदगी का स्टाइल हर कोई इसे फॉलो करता है। सलमान खान अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए काफी प्रसिद्ध है। सभी जानते हैं कि उनके हाथों में एक ब्रेसलेट हमेशा होता है। चाहे वह असल जिंदगी में कहीं जाएं या फिर फिल्मों की शूटिंग करें वह ब्रेसलेट हमेशा उनके हाथों में दिखाई देता है।

सलमान खान को देखकर उनके फैंस भी इस तरह का ब्रेसलेट पहने हुए नजर आते हैं। एक्टर का यह ब्रेसलेट बहुत खास है और बाजार में इसके डुप्लीकेट भले ही मिल रहे हो लेकिन आज हम आपको बताते हैं कि आखिरकार वह कौन सा राज है जिस वजह से टाइगर हमेशा इस ब्रेसलेट को अपने हाथों में पहने हुए दिखाई देते हैं।

ये है Salman Khan Bracelet Secret

सलमान खान के हाथों में दिखाई देने वाला ब्रेसलेट उनके स्टाइल स्टेटमेंट का एक अहम हिस्सा है। उन्होंने खुद इसके बारे में खुलासा करते हुए बताया था कि आखिरकार वह हमेशा इसे क्यों पहन कर रखते हैं।

इस ब्रेसलेट का भाईजान के पिता सलीम खान से बहुत गहरा नाता है। एक्टर के मुताबिक उनके पिता सलीम खान इस तरह का ब्रेसलेट पहना करते थे। बचपन में भाई जान अक्सर ही अपने पिता से उनके जैसा ब्रेसलेट दिलाने की जिद किया करते थे। अपने बेटे की जिद पर सलीम खान ने उन्हें ठीक वैसा ही ब्रेसलेट बनवा कर गिफ्ट दिया था। तभी से यह ब्रेसलेट सलमान खान के दिल के करीब है और उन्हें हमेशा इसे अपने हाथों में पहने हुए देखा जाता है।

क्या है सलमान खान के ब्रेसलेट की खासियत

भाईजान अपने हाथों में जो ब्रेसलेट पहनते हैं उसमें आसमानी नीले रंग का एक पत्थर लगा हुआ है। इस पूरे ब्रेसलेट की खूबसूरती इस पत्थर में ही छुपी हुई है। आपको बता दें कि जो पत्थर इस ब्रेसलेट में लगा हुआ है उसे फिरोजा कहते हैं और यह बुरी नजर से बचने के लिए पहना जाता है।

सलमान खान ने खुद बताया है कि इस स्टोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह उन्हें हमेशा बुरी नजरों से बचा कर रखता है। कहा तो यह भी जाता है कि यह अब तक सात से आठ बार चटक चुका है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा भी किया जाता है कि सलमान अपने हाथों में जो ब्रेसलेट पहनते हैं वह उनके साथ होने वाली हर अनहोनी को अपने ऊपर लेता है और ऐसा कई बार हुआ भी है। हालांकि, यह बातें कितनी सच है यह कह पाना तो मुश्किल है लेकिन यह बात जरूर सच है कि बचपन में अपने पिता से मिला हुआ गिफ्ट सलमान के दिल के इतने करीब है कि वह उसे हमेशा अपने पास रखना चाहते हैं यही वजह है कि ब्रेसलेट हमेशा उनके हाथों में दिखाई देता है।

सलमान खान अपने हाथों में जो ब्रेसलेट पहनते हैं उसे हमेशा अपने करीब रखने का भले ही कोई भी कारण हो लेकिन अब यह भाईजान के हर फैन का फैशन स्टेटमेंट बन चुका है। दुनियाभर में ऐसे ना जाने कितने फैंस होंगे जो उन्हें अपना रोल मॉडल मानते हैं और ठीक उन्हीं की तरह अपने हाथों में इसी तरह का ब्रेसलेट पहन कर घूमते हुए दिखाई देते हैं। इस ब्रेसलेट को लोगों के हाथों में पहना हुआ देखकर ही यह समझा जा सकता है कि वह बॉलीवुड के किस सुपरस्टार के फैन हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews