जनवरी के दूसरे हफ्ते में मिलेगा एंटरटेनमेंट का महाडोज, थिएटर से लेकर OTT तक देखें ये कहानियां

नए साल का दूसरा हफ्ता एंटरटेनमेंट से भरपूर रहने वाला है। बड़े परदे से लेकर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तक कई सारी फिल्में और वेब सीरीज आ रही है। चलिए इस बारे में जान लेते हैं।
Upcoming Release

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए हर हफ्ता बहुत खास होता है। दरअसल दर्शकों के मनोरंजन के लिए कोई ना कोई फिल्म या फिर वेब सीरीज पेश की जाती है। नए साल का दूसरा हफ्ता भी ऐसा ही गुजरने वाला है। 11 जनवरी तक एक से बढ़कर एक कहानी और शोज रिलीज किए जाने वाले हैं। चलिए हम आपको इनके बारे में बता देते हैं।

हिज एंड हर्स

अगर आप साइकोलॉजिकल कहानी देखने की शौकीन है तो इस हफ्ते नेटफ्लिक्स पर आपको यह शानदार वेब सीरीज देखने को मिलने वाली है। 8 जनवरी से आप घर बैठे इसका आनंद ले सकते हैं।

मास्टर शेफ इंडिया सीजन 9

टेलीविजन की सबसे चर्चित शो मास्टरशेफ इंडिया की वापसी हो चुकी है। 5 जनवरी से सीजन 9 का आगाज हो गया है। पॉपुलर शेफ विकास खन्ना के इस शो को आप टेलीविजन पर सोनी टीवी और ओटीटी कर सोनी लिव पर देख सकते हैं।

द राजा साहब

साउथ सुपरस्टार प्रभास की इस फिल्म का दर्शकों को काफी इंतजार है। 9 जनवरी को इस हॉरर कॉमेडी को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसमें संजय दत्त भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

शंभाला

यह एक सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म है। वैसे तो ये तेलुगू मूवी है लेकिन हिंदी भाषा के दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 9 जनवरी को इसका हिंदी बेल्ट रिलीज किया जाएगा।

दे दे प्यार दे 2

अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की ये फिल्म थिएटर के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचा रही है। 9 जनवरी को ऑफिस है ऑनलाइन प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews