
Cannes Film Festival 2023 : 76वां कान फिल्म फेस्टिवल आज से यानि 16 मई से शुरू हो चुका है और 27 मई तक चलेगा। यह फेस्टिवल दुनिया भर के फिल्म उत्पादकों और निर्माताओं को एक साथ लाता है। साथ ही, उन्हें उनकी फिल्मों का प्रदर्शन करने का मौका देता है। इस साल भी कॉन्स फिल्म फेस्टिवल में दुनियाभर के कई सेलेब्रिटी शामिल होंगे और अपनी फिल्मों का प्रचार करेंगे। भारत से भी इस फेस्टिवल में बड़े-बड़े सेलेब्रिटी शामिल होंगे। जिसमें मानुषी छिल्लर, अनुष्का शर्मा, उर्वशी रौतेला, सारा अली खान शामिल होंगी। आइए विस्तार से जानें…

मुंबई एयरपोर्ट पर उर्वशी हुई स्पॉट
इसके लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला फ्रांस के कान फिल्म फेस्टिवल में भाग लेने जा रही हैं। वो मुंबई एयरपोर्ट पर देर रात एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को स्पॉट किया गया है। फ्रेंच रिवेरा में होने वाला यह फिल्म फेस्टिवल वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण होता है, जहां दुनिया भर के सितारे उपस्थित होते हैं। उर्वशी की स्टाइल और फैशन सेंस बॉलीवुड में बहुत लोकप्रिय है और उनके रेड कारपेट लुक के लिए सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।
View this post on Instagram
कान्स के लिए रवाना हुई सारा
इस साल बी टाउन की उन एक्ट्रेसेस में शामिल हैं जो कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू कर रही हैं। इस दौरान उनका अट्रैक्टिव लुक फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया। वो डेनिम पेयर और मैचिंग हिल्स के साथ कैजुअल और स्टाइलिश लुक में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई। वहीं, ब्लैक जैकेट और स्लिंग बैग ने उनके लुक को और भी बेहतर बनाया। साथ ही, उनके बालों को खुला छोड़ना उनकी खूबसूरती को और निखार दिया था।
View this post on Instagram
लाखों में है टिकट का प्राइज
कान्स फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने के लिए टिकट की कीमत 5 लाख रुपये से लेकर 20 लाख तक तय की गई है। इसमें टिकट की कीमत लाखों रुपये से शुरू होती है और इसे ऑनलाइन बुक किया जा सकता है। फेस्टिवल में शामिल होने के लिए जर्नलिस्ट और फिल्म क्रिटिक्स को भी टिकट खरीदना होता है। इसके अलावा, फेस्टिवल में शामिल होने के लिए आम लोगों के लिए भी अलग-अलग कैटेगरी के टिकट उपलब्ध होते हैं।
1946 में हुई थी इसकी शुरूआत
कान फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत 1946 में हुई थी। इस फेस्टिवल की स्थापना फ्रांसीसी चलचित्र निर्माता लुएल्लिं डोमेनेक ने की थी। इसके बाद से हर साल फ्रांस के कान शहर में यह फेस्टिवल आयोजित किया जाता है और यह फिल्म उद्योग के सबसे महत्वपूर्ण आयोजनों में से एक है। इस फेस्टिवल में प्रदर्शित की जाने वाली फिल्मों में अधिकतर आर्ट हाउस, अंतर्राष्ट्रीय और विदेशी फिल्में शामिल होती हैं।
फिल्में अलग-अलग सेक्शन में शामिल होती हैं जैसे की Palme d’Or, उप-पुरस्कार, निर्देशन, फोटोग्राफी, संगीत, लेखन, और अभिनय। इसके अलावा, इस फेस्टिवल में फिल्म बाजार भी आयोजित किया जाता है, जहां फिल्म निर्माताओं, वितरकों और खरीदारों को फिल्म डील करने का मौका मिलता है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

