Urvashi Rautela की पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल, एक्ट्रेस ने ऋषभ पंत पर फिर साधा निशाना

Urvashi Rautela की पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल, एक्ट्रेस ने ऋषभ पंत पर फिर साधा निशाना

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) पिछले कई दिनों से लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। कुछ दिनों पहले ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के साथ उनकी इंटरनेट वॉर खूब चर्चा में आई थी। दोनों ने एक-दूसरे के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की थी। हालांकि, बाद में दोनों ने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया था। एक बार फिर से उर्वशी रौतेला की नई पोस्ट में सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। किसी की पोस्ट को देख कर लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि वह ऋषभ पंत पर ही निशाना साध रही है।

उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह फोटोशूट करवा रही हैं। लेकिन फोटोशूट से ज्यादा उनके कैप्शन ने सभी का ध्यान खींचा है। अंदाजा है कि यह कैप्शन उन्होंने ऋषभ पंत के लिए लिखा है।

Must Read- बॉलीवुड एक्ट्रेस Ananya Panday जमकर हुई ट्रोल, सोशल मीडिया पर वायरल हुए मीम्स

वीडियो शेयर करते हुए उर्वशी रौतेला ने कैप्शन में लिखा अपनी साइड की स्टोरी ना बताते हुए मैंने तुम्हारी इज्जत बचा ली। जब से उर्वशी कि यह पोस्ट सामने आई है यह तेजी से वायरल हो रही है और यूजर्स इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। फैंस का और सोशल मीडिया यूजर्स का यही कहना है कि उर्वशी रौतेला ऋषभ पंत पर इस पोस्ट के जरिए तंज कस रही है।

ऋषभ ने किया था यह पोस्ट

ऋषभ पंत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा था कि कुछ लोग लाइमलाइट में रहने के लिए झूठ बोलते हैं। मुझे दुख होता है कि लोग फेम के कितने भूखे हैं। इतना ही नहीं ऋषभ नहीं यह भी लिखा था कि बहन मेरा पीछा छोड़ दो, झूठ बोलने की भी सीमा होती है। ऋषभ पंत की इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मचा दिया था।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews