
मुंबई डेस्क रिपोर्ट | बॉलीवुड अभिनेत्री Urvashi Rautela उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो बहुत ही कम समय में सफलता हासिल कर चुकी हैं और आज करोड़ों जवां दिलों पर राज कर रही हैं। जिनके चर्चे देश का हर युवा वर्ग करता है। बता दें कि उर्वशी मिस इंडिया का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। जिसके बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। जहां साल 2013 में उनकी पहली फिल्म सिंह साब द ग्रेट रिलीज हुई। तभी से अपनी अदाओं से सभी को मात देते हुए इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया है जो कि इन दिनों अपने प्रेमी ऋषभ पंत को लेकर लगातार मीडिया की सुर्खियों में छाई हुई हैं। हाल ही Urvashi Rautela का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हुआ था और एक बार फिर सोशल मीडिया पर ऑस्ट्रेलिया की तस्वीरें को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं।

यह भी पढ़ें – आज़ादी के अमृत महोत्सव पर मध्यप्रदेश की देश को बड़ी सौगात है ‘हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई’- मंत्री विश्वास कैलाश सारंग
T20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया जा रहा है, जिसके लिए ऋषभ पंत पहले से ही वहां पहुंच चुके हैं। ऐसे में बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी भी वहां पहुंच गई है, जिसे लेकर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। दरअसल, उर्वशी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो और वीडियो शेयर किए हैं। जिस पर उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि, “आईना आज फिर रिश्वत लेता पकड़ा गया दिल में दर्द था और चेहरा हंसता हुआ पकड़ा गया”। साथ में दिल टूटने वाली इमोजी का भी इस्तेमाल किया। उन्होंने फ्लाइट की भी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन लिखा कि, “मैंने अपने दिल की सुनी और उसने मुझे ऑस्ट्रेलिया आने पर मजबूर कर दिया।” इसके अलावा और भी कई सारी तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि, “इस बीच ऑस्ट्रेलिया में तो यहां से एडवेंचर शुरू होता है।”
View this post on Instagram
दरअसल, क्रिकेटर ऋषभ पंत और उर्वशी कुछ समय पहले एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। जिसके बाद उनके पोस्ट पर तरह-तरह के कमेंट्स आने लगे हैं। किसी ने लिखा, “ऑल द बेस्ट मिस पंथ” तो किसी ने लिखा, “उर्वशी को लवेरिया हुआ है इलाज वह छोटू डॉन है।” किसी ने लिखा, “ऋषभ भाई की याद में है बेचारी” तो किसी ने लिखा, “ऋषभ पंत के पीछे ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई”।
View this post on Instagram
दरअसल, उर्वशी के एक इंटरव्यू के बाद से ऋषभ और अभिनेत्री के बीच तीखी नोकझोक चल रही है। बता दें कि एक्ट्रेस ने उस इंटरव्यू में कहा था कि, “मिस्टर आरपी उनसे मिलने के लिए उनके होटल की लॉबी में लगभग 10 घंटे तक इंतजार करते रहे थे, जब कि एक्ट्रेस सो रही थी और उन्हें इतने लंबे समय तक इंतजार करवाने के लिए उन्हें बुरा लगा था।” तब से ही उर्वशी मीडिया की सुर्खियों में छाई हुई हैं।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें – ड्रग्स और नशे के खिलाफ मुख्यमंत्री ने कहा – लाउंज जैसी चीजें मध्यप्रदेश की धरती पर नहीं चलने दूंगा
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

