Miss Universe 2021 : उर्वशी रौतेला होंगी मिस यूनिवर्स कॉन्टेस्ट की जज

Miss Universe 2021 : उर्वशी रौतेला होंगी मिस यूनिवर्स कॉन्टेस्ट की जज

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने अपने नाम एक खास उपलब्धि कर ली है। अब वो मिस यूनिवर्स 2021 (Miss Universe 2021) की जज होंगी। दरअसल उन्हें मिस यूनिवर्स (Miss Universe) जज करने का न्योता मिला है।

Pizza Day पर Google ने बनाया Puzzle Game, देखिये ये खास डूडल

उर्वशी रौतेला अपनी एक्टिंग के साथ ही ड्रेसिंग सेंस और फैशन स्टेटमेंट के लिए भी जानी जाती हैं। पिछले दिनों उन्हें दुबई का गोल्डन वीजा भी मिला है और अब एक बार फिर वो चर्चाओं में हैं। अब उर्वशी को मिस यूनिवर्स 2021 की ज्यूरी में शामिल किया जा रहा है। इस कॉन्टेस्ट को जज करने के लिए उन्हें आमंत्रित किया गया है। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने एक पोस्ट शेयर करते हुए ये जानकारी दी है। बता दें कि मिस यूनिवर्स 2021 कॉन्टेस्ट 12 दिसंबर को होने जा रहा है। विरल भयानी की इस पोस्ट के बाद अब उर्वशी के फैन्स बड़ी तादाद में उन्हें मुबारकबाद दे रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews