नेटफ्लिक्स पर छाई सस्पेंस से भरी ये फिल्म, सीट से हिलने नहीं देगी इसकी कहानी

बड़े पर्दे पर आने वाली हर फिल्म थोड़े दिनों के बाद ओटीटी पर रिलीज कर दी जाती है। इन दिनों एक ऐसी ही फिल्म नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी हुई है।
Vadh 2

बड़े पर्दे के साथ आजकल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी अलग अलग जॉनर की फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती है। रोमांटिक, थ्रिलर, साई फाई, एक्शन, कॉमेडी सब कुछ दर्शकों को घर बैठे देखने को मिल जाता है। इन सभी के अपने अपने दर्शक भी है, जो इनपर जमकर प्यार लुटाते हैं।

क्राइम थ्रिलर कहानियां हमेशा से ही लोगों को आकर्षित करती आई है। आज हम आपके लिए एक ऐसी फिल्म की जानकारी लेकर आए हैं, जो थिएटर में तो कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन ओटीटी पर आने के बाद जमकर तारीफें बटोर रही है। 2 घंटा 8 मिनट की इस फिल्म को ओटीटी पर शानदार रिस्पांस मिल रहा है। अपनी कहानी की वजह से ये नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बन चुकी है।

नेटफ्लिक्स की नंबर 1 फिल्म

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की वध 2 है। थिएट्रिकल रन पूरा करने के बाद ये ओटीटी पर रिलीज हो गई है। नेटफ्लिक्स पर यह नंबर वन पर ट्रेंड कर रही है। इसका पहला पार्ट साल 2022 में रिलीज किया गया था, जो दर्शकों को बहुत पसंद आया था। आप 4 साल बाद भी इसके सीक्वल पर लोग वैसा ही प्यार लुटा रहे हैं।

कैसी है कहानी

वध 2 की कहानी की बात करें तो ये मध्य प्रदेश की जेल में बंद है खूंखार कैदी के गायब होने की मिस्ट्री पर आधारित है। इसमें संजय एक रिटायर्ड होने वाले गार्ड और नीना गुप्ता कैदी के रोल में हैं। दोनों के बीच पनपता कोमल रिश्ता और जेल के अंदर हुआ सस्पेंस पूर्ण मर्डर न्याय और नैतिकता पर सवाल उठाता दिखाई देगा।

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

जमकर मिलेगा ट्विस्ट

यह फिल्म 2 घंटा 8 मिनट की है लेकिन इसकी कहानी में वह ताकत है जो आपको पूरा समय सीट से बांधे रखने का काम करेगी। जसपाल सिंह संधू ने इसे लिखा है और डायरेक्ट किया है। लव रंजन और अंकुर गर्ग ने लव फिल्म के बैनर तले से बनाया है। 10 करोड रुपए के बजट में तैयार की गई इस फिल्म की कहानी में जमकर ट्विस्ट हैं। इसमें आखिर तक सस्पेंस देखने को मिलेगा। संजय और नीना के साथ सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर कुमुद मिश्रा, शिल्पा शुक्ला, योगिता बिहानी और अक्षय डोगरा नजर आएंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews