साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर, नहीं रहे मशहूर अभिनेता और DMDK नेता विजयकांत, अस्पताल में ली आखिरी सांस

vijaykant

Vijayakanth Passes Away: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता और DMDK के पार्टी के फाउंडर विजयकांत के फैंस पर दुखों का पहाड़ टूटा है। निमोनिया के इलाज के दौरान अभिनेता ने दम तोड़ दिया। कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आने की भी खबर सामने आ रही है।

vijaykanth

अस्पताल ने एक बयान जारी किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि विजयकांत को निमोनिया के चलते कुछ दिनों पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा था। उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली थी। जिस वजह से उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। हालत गंभीर होने के चलते उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

PM मोदी ने ट्वीट कर कही ये बात

अभिनेता की मौत पर पीएम मोदी ने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट X पर दुख जताते हुए उनके साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘धीरू विजयकांत जी के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। तमिल सिनेमा के लीजेंड लाखों दिलों में उनका नाम आज भी बसा हुआ है। बतौर राजनेता वह जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध रहते थे। तमिलनाडु की राजनीति पर उन्होंने गहरा प्रभाव छोड़ा, उनका जाना काफी खल रहा है। उनकी पूर्ति होना मुश्किल है। वह एक घनिष्ठ मित्र थे, कई बार उनसे मुलाकात हुई। इस दुख की घड़ी में परिजनों प्रति मेरी संवेदनाएं, ओम शांति।’

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews