दिग्गज एक्टर Vikram Gokhale का निधन, पुणे में चल रहा था इलाज

दिग्गज एक्टर Vikram Gokhale का निधन, पुणे में चल रहा था इलाज

Vikram Gokhale Death: दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। बीते कुछ दिनों से पुणे के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था जहां आज दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली। यही के वैकुंठ क्रिमेटोरियम में उनका अंतिम संस्कार किया जाने वाला है। जानकारी के मुताबिक एक्टर की हालत क्रिटिकल थी और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।

विक्रम गोखले की तबीयत को लेकर अस्पताल ने भी हेल्थ बुलेटिन जारी किया था। उनके स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल ने बताया था कि वह वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे हैं। आईसीयू में एडमिट कर उन्हें ठीक करने की कोशिश की जा रही है। लेकिन इन सबके बावजूद भी एक्टर को नहीं बचाया जा सका। अस्पताल के साथ उनके दोस्त राजेश ने भी एक्टर की नाजुक हालत के बारे में जानकारी देते हुए कहा था कि उनका इलाज किया जा रहा है। अब मीडिया रिपोर्ट में एक्टर के निधन की जानकारी दी जा रही है। हालांकि, इस पर परिवार ने कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है।

दिग्गज अभिनेता थे विक्रम गोखले

एक्टर विक्रम गोखले ने इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी हैं। 26 साल की उम्र में उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। 1971 में अमिताभ बच्चन के साथ उन्होंने परवाना नाम की अपनी पहली फिल्म की थी। एक्टर को उनकी फिल्म हम दिल दे चुके सनम के लिए जाना जाता है, जिसमें वह ऐश्वर्या राय के पिता की भूमिका में नजर आए थे। इसके अलावा उन्हें अग्निपथ और खुदा गवाह जैसी फिल्मों में भी देखा गया। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के अलावा उन्होंने रीजनल इंडस्ट्री में भी शानदार काम किया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews