बड़े पर्दे पर रोमांस करते नजर आएंगे विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी, वायरल तस्वीरों ने जीता फैंस का दिल

Vicky Kaushal and Tripti Dimri

Vicky kaushal And Tripti Dimri pics: बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी को इस समय सुर्खियों में देखा जा रहा है। हाल ही में उन्हें रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘एनिमल’ में देखा गया था। फिल्म से उन्होंने काफी स्टारडम हासिल किया है और उनकी लोकप्रियता में काफी बढ़ावा हुआ है। उनकी अदाएं फैंस को बहुत पसंद आई है। इसी बीच यह खबर सामने आई है कि उन्हें बॉलीवुड के एक और स्टार यानी विक्की कौशल के साथ रोमांस करते हुए देखा जाने वाला है।

विक्की और तृप्ति का रोमांस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करने के बाद अब एक्ट्रेस को विक्की कौशल के साथ देखा जाने वाला है। यह दोनों फिल्म ‘मेरे महबूब मेरे सनम’ में एक साथ दिखाई देंगे। इनके साथ नजर आने की खबर ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। इतना ही नहीं दोनों सितारों की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है जिन पर फैंस जमकर प्यार बरसाते दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों में दोनों सितारों की कैमिस्ट्री देखने लायक है और बताया जा रहा है कि यह फिल्म की शूटिंग के दौरान की ही तस्वीर हैं।

Vicky Kaushal and Tripti Dimri

तृप्ति बनी क्वीन

फिल्म ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर के साथ तृप्ति डिमरी के बोल्ड सीन है। अपने इस किरदार से उन्हें काफी पहचान मिली है और अब उनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त तरीके से बढ़ गई है। इंस्टाग्राम पर उन्हें 3.7 मिलियन लोगों ने फॉलो करना शुरू कर दिया है। ये कहना गलत नहीं होगा कि लोग उनकी खूबसूरती के दीवाने हो चुके हैं।

तृप्ति डिमरी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। उन्हें अक्सर तस्वीर और वीडियो शेयर करते हुए देखा जाता है जिन पर फैंस जमकर प्यार बरसाते हैं। उनकी हर पोस्ट पर लाखों लाइक्स और कमेंट आते हैं। बॉलीवुड की कई फिल्मों में एक्ट्रेस को अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाते हुए देखा गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews