‘सैम बहादुर’ से पहले विक्की की फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ की OTT पर हुई एंट्री, जानें कहा ले सकेंगे आनंद

The Great Indian Family

The Great Indian Family: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल पिछले कुछ दिनों से अपनी आने वाली फिल्म ‘सैम बहादुर’ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में उन्हें एक आर्मी ऑफिसर का किरदार निभाते हुए देखा जाने वाला है। दर्शक विक्की कौशल के इस किरदार को देखने के लिए बहुत उत्सुक हैं और अब तक उनकी जितनी भी वीडियो और तस्वीरें सामने आई है सब पर जमकर प्यार लुटाया गया है। दर्शक जहां इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं, इसी बीच सितंबर के महीने में रिलीज हुई एक्टर की फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ को अब ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में एक्टर के साथ मानुषी छिल्लर को भी देखा गया था।

द ग्रेट इंडियन फैमिली की कहानी

22 सितंबर 2023 को सिनेमाघर में रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी भजन कुमार नामक एक शख्स के आसपास घूमती है। वैसे तो वह एक कट्टर हिंदू है लेकिन उसे बाद में पता चलता है कि वह मुसलमान है। इस घटना के बाद उसकी जिंदगी बड़ा मोड़ ले लेती है और पूरे परिवार में उथल-पुथल मच जाती है। इसी उथल-पुथल पर पूरी कहानी को फिल्माया गया है।

ओटीटी पर हुई रिलीज

यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनाई गई ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ थिएटर में कुछ कमाल नहीं दिखा पाई थी और इसे दर्शक भी बहुत कम मिले थे। हालांकि, अब डेढ़ महीने बाद इसे ओटीटी पर रिलीज कर यह उम्मीद जताई जा रही है कि इसे दर्शक मिल सकते हैं। अगर आप भी इस फिल्म को सिनेमाघर में नहीं देख पाए हैं और एंटरटेनमेंट चाहते हैं तो इसे अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।

थिएटर में नहीं चला कमाल

बता दें कि विक्की की इस फिल्म को एक स्पेशल मैसेज के साथ रिलीज किया गया था, लेकिन मनोरंजन का तड़का कम होने की वजह से इसे ज्यादा दर्शक नहीं मिल पाए थे। यह सिर्फ दो हफ्ते ही सिनेमाघरों में टिक पाई और इस दौरान इसने सिर्फ 10 करोड़ का मुनाफा कमाया। इस फिल्म में विक्की कौशल के साथ मानुषी छिल्लर को देखा गया था। उनके साथ कुमुद मिश्रा, मनोज पाहवा, सादिया सिद्दीकी, यशपाल शर्मा, अल्का अमीन जैसे कलाकार मुख्य भूमिका निभाते हुए दिखाई दिए थे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews