The Immortal Ashwatthama से हुई विक्की कौशल की छुट्टी, सोशल मीडिया पर भड़के फैंस

The Immortal Ashwatthama

The Immortal Ashwatthama Update: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल अपनी फिल्म द इम्मोर्टल अश्वत्थामा को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए थे। आदित्य धर की इस फिल्म में एक्टर और सारा अली खान के एक साथ काम करने की बात कही जा रही थी। लेकिन अब जो खबर सामने आई है उसके मुताबिक इस फिल्म से विक्की कौशल को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। जबकि सारा अली खान को पहले से ही फिल्म से हटा दिया गया है। विक्की के जाने के बाद फिल्म में रणवीर सिंह की एंट्री हुई है, जिसपर जमकर बवाल मचा हुआ है।

The Immortal Ashwatthama से विक्की कौशल की छुट्टी

इस फिल्म से पहले सारा अली खान को बाहर किया गया था और अब विक्की को बाहर किए जाने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भड़कते हुए नजर आ रहे हैं। ट्विटर पर जमकर विक्की कौशल करियर ड्रॉप ट्रेंड कर रहा है और लोग इसपर अलग अलग रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ लोग इस बात की खुशी जता रहे हैं कि वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं, वहीं कुछ इस बात पर उदास नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स ने निकाली भड़ास

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का यह कहना है कि एक्टर की फिल्म से छुट्टी के पीछे की वजह सलमान खान हैं। लोग ट्वीट करते हुए यह कह रहे हैं कि और करो भाईजान की गर्लफ्रेंड से शादी। तो कुछ का कहना है कि भाई ये आपने क्या कर दिया।

वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो विक्की कौशल का सपोर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं और उन्हें यह बोल रहे हैं कि एक फिल्म हाथ से निकल जाने से किसी का करियर खराब नहीं होता है। लोगों का कहना है कि विक्की एक बहुत अच्छे एक्टर हैं और उनका करियर इतनी जल्दी खत्म नहीं होने वाला है।

पहले हुई थी सारा की छुट्टी

द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा की अनाउंसमेंट काफी दिनों पहले की जा चुकी है। 2021 में एक मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि कटरीना नहीं चाहती थी कि सारा और विक्की एक साथ फिल्म में काम करें क्योंकि उसमें कुछ बोल्ड सीन भी थे।

काफी समय से फिल्म के बार-बार शुरू होने की जानकारी सामने आ रही है लेकिन यह अब तक फ्लोर पर नहीं जा पाई है। हालांकि, हो सकता है अब रणवीर के आने के बाद इस फिल्म में कुछ तेजी आ जाए।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews