भगवान परशुराम के अवतार में नजर आए विक्की कौशल, महावतार का धांसू फर्स्ट लुक रिलीज

बॉलीवुड सुपरस्टार विक्की कौशल जब भी बड़े पर्दे पर आते हैं,अपनी एक्टिंग से फैंस को हैरान कर देते हैं। अब एक बार फिर वह भगवान परशुराम के किरदार में सिनेमाघर में धमाल मचाएंगे।
Mahavatar

Mahavatar First Look: बॉलीवुड सुपरस्टार विक्की कौशल ने अपनी एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में बेहतरीन मुकाम हासिल किया है। उन्हें एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम करते हुए देखा गया। जहां अपने अंदाज से उन्होंने दर्शकों को दीवाना बना लिया। अब एक्टर को ‘स्त्री 2’ के मेकर्स के साथ अपनी आने वाली फिल्म को लेकर चर्चा बटोरते हुए देखा जा रहा है। इसी बीच ‘महावतार’ फिल्म को लेकर अपडेट सामने आया है और इसका ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दिया गया है। निर्माता दिनेश विजान और निर्देशक अमर कौशिक ने विक्की कौशल का फर्स्ट लुक भी रिवील कर दिया है।

विक्की कौशल का जो किरदार सामने आया है, उसमें उन्हें भगवान परशुराम के अवतार में देखा जा सकता है। उनका लुक बेहद ही कमाल का लग रहा है, जिसमें वह गुस्से में प्रचंड अवतार में दिखाई दे रहे हैं। फर्स्ट लुक रिलीज करने के साथ फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी गई है। इस फिल्म को मैडॉक फिल्म के बैनर तले तैयार किया जाने वाला है।

महावतार में नजर आएंगे विक्की कौशल

‘स्त्री 2’ की सफलता के बाद अब मैडॉक फिल्म एक बार फिर शानदार फिल्मों के साथ आ रहा है। इनमें से एक ‘महावतार’ है, जिसका ऑफिशियल अनाउंसमेंट सोशल मीडिया के जरिए किया गया है। एक टाइटल और मोशन पोस्टर सामने आया है, जिसमें विक्की भगवान परशुराम के जबरदस्त अवतार में दिखाई दे रहे हैं।

विक्की कौशल का ये लुक इतना ज्यादा शानदार है कि कोई भी देखकर हैरान रह जाएगा। पोस्ट में विक्की का अवतार देखकर यह विश्वास कर पाना मुश्किल है कि हम उन्हें ही देख रहे हैं। विक्की ने फैंस का दिल जीत लिया है और इंटरनेट पर हर जगह इसी की चर्चा हो रही है। यह तेजी से वायरल हो रहा है।

महावतार कब होगी रिलीज (Mahavatar)

फिल्म ‘महावतार’ की रिलीज की बात करें तो इसे दिसंबर 2026 में सिनेमाघर में लाया जाने वाला है। 2 साल पहले ही फिल्म की रिलीज डेट बुक कर ली गई है। मैडॉक फिल्म के साथ विक्की कौशल पहले भी ‘जरा हटके जरा बचके’ जैसी फिल्म कर चुके हैं। इसके अलावा उन्हें ‘छावा’  में भी देखा गया था, जो जल्दी थिएटर में रिलीज होगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews