विक्की कौशल का नया अवतार, ‘संभाजी महाराज’ बनकर छाएंगे पर्दे पर, जानें कब रिलीज होगी ‘छावा’

Chhava Teaser Out: रक्षाबंधन के खास मौके पर विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर छावा का टीजर रिलीज हुआ है, जिसे देखने के बाद हर कोई दंग रह गया। यह टीजर खासतौर पर विक्की कौशल के फैंस के लिए एक सरप्राइज रहा, क्योंकि ऐसा पहली बार होगा जब विक्की कौशल के फैंस उनको एक योद्धा के रूप में देखेंगे।
vikky koushal

Chhava Teaser Out: रक्षाबंधन के त्योहार पर विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना के फैंस को बहुत ही जबरदस्त तोहफा मिला। रक्षाबंधन के इस खास मौके पर विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘छावा’ का टीजर रिलीज हुआ है। इस फिल्म की शूटिंग कई महीनो से चल रही है इस फिल्म में विक्की का लुक पूरा बदला हुआ नजर आएगा, इस लुक ने लोगों को हैरान कर दिया।
vikky and rashmika

बॉलीवुड के होनहार अभिनेता विक्की कौशल आए दिन अपनी एक्टिंग स्किल को लेकर सुर्खियों में रहते हैं, लोग न सिर्फ उनकी एक्टिंग बल्कि उनकी पर्सनालिटी के भी फैन है। बहुत लोगों का ऐसा मानना है कि विक्की कौशल न सिर्फ एक अच्छे एक्टर है बल्कि एक बेहतरीन इंसान भी है, उन्हें कभी भी एक एक्टर होने और इतनी अच्छी एक्टिंग करने का घमंड नहीं होता है।

‘छावा’ टीजर आउट
teaser

आपने अक्सर विक्की कौशल को रोमांटिक या फिर कॉमेडी मूवी में देखा होगा, शायद यह पहली बार होगा जब आप विक्की कौशल को एक योद्धा के रूप में देखेंगे। विक्की कौशल को योद्धा के रूप में देखना अपने आप में बहुत ही दिलचस्प है। हाल ही में विक्की कौशल की फिल्म छावा का टीजर रिलीज हुआ है।

नए लुक के दीवाने हुए फैंस
new look

फिल्म छावा में विक्की कौशल एक शक्तिशाली योद्धा के रूप में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म मराठा शासक छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है, जो छत्रपति शिवाजी महाराज के बड़े बेटे थे। इस फिल्म में विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाएंगे, वही उनके अपोजिट में रश्मिका मंदांना नजर आएंगी। हालांकि, टीजर में रश्मिका की झलक नहीं दिखी है। इस फिल्म में विक्की का लुक और एक्शन सीक्वेंस बेहद दमदार दिखाई दे रहा है। इस फिल्म के टीजर ने लोगों के मन में अलग ही उत्साह पैदा कर दिया है।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्टर
chhava

आने वाली फिल्म छावा का निर्देशन जाने माने निर्देशक लक्ष्मण उटेकर ने किया, मैडॉक फिल्म के तहत दिनेश विजय द्वारा निर्मित किया गया है। टीज़र की ऑफिशियल लॉन्चिंग से पहले ही विक्की कौशल ने इस फिल्म का पहला पोस्टर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।

6 दिसंबर हो होगी फिल्म रिलीज
chhava

टीज़र देखने के बाद हर कोई फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहा है, हम आपको बता दें, यह फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होगी। टीजर में विकी कौशल योद्धा बनकर हजारों सैनिकों से लड़ते नजर आ रहे हैं, विक्की कौशल के इस योद्धा रूप ने उनके फैंस को सरप्राइज कर दिया है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews